विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या के बाद समस्तीपुर में बवाल, कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च

By Ajit KumarEdited By:
Published: Sun, 28 Aug 2022 01:42 PM (IST)

Samastipur Crime कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा सड़क जाम। विरोध में शहर की सभी ज्वेलरी दुकानें हैं बंद। विधान सभा ...और पढ़ें

सदर अस्पताल गेट पर हंगामा व हत्या के विरोध में शहर में मार्च निकालते भाजपा कार्यकर्ता। फोटो- जागरण
सदर अस्पताल गेट पर हंगामा व हत्या के विरोध में शहर में मार्च निकालते भाजपा कार्यकर्ता। फोटो- जागरण

समस्तीपुर, जासं। जिले के खानपुर थानाक्षेत्र के सिरोपट्टी गांव में शनिवार की रात स्वर्ण व्यवसायी सह भाजपा मंडल प्रभारी 45 वर्षीय रघुवीर स्वर्णकार की हत्या मामले में अबतक आरोपितों की पहचान नहीं हुई है। रविवार सुबह सदर अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वे सभी पुलिस प्रशासन से हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने और थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

स्टेडियम गाेलंबर पर मृतक को श्रद्धांजलि

स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के आसपास काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पांडेय समेत आसपास कई थानों के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं से वार्ता की। पुलिस पदाधिकारी के आश्वासन बाद आक्रोश शांत हुआ। इसके बाद कार्यकर्ता एंबुलेंस पर शव लेकर स्टेडियम गोलंबर पहुंचे। स्टेडियम गाेलंबर पर मृतक का शव रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार, रोसड़ा विधायक विरेन्द्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमन सिंह, वरिष्ठ भाजापा नेता शशिकांत आनंद, रुमान अहमद साबरी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

घटना के विरोध में शहर के सभी ज्वेलरी दुकानें बंद

स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को शहर के सभी ज्वेलरी दुकानेें बंद है। स्थानीय व्यवसायियों में काफी आक्रोश है। स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार गोपी और जिला महासचिव रवि कुमार ने घटना की निंदा की। पुलिस प्रशासन से अविलंब हत्यारों को गिरफ्तार करने और व्यवसायियों को सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि लगातार व्यवसायियों को निशाना बनाया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने इलमासनगर चौक के निकट समस्तीपुर- गुदारघाट मार्ग में बांस- बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है। जाम स्थल पर काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।

विपक्ष के नेता और प्रदेश अध्यक्ष पहुंच रहे समस्तीपुर

इधर, भाजपा मीडिया प्रभारी ने बताया कि विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा दो बजे समस्तीपुर पहुंच रहे हैं। जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल शाम सात बजे समस्तीपुर पहुंचेंगे। दोनों नेता मृतक के घर जाएंगे।