नेपाल के रास्ते बिना वीजा भारत में प्रवेश करते एक नाइजीरियन गिरफ्तार
मुख्य पथ स्थित सीमा शुल्क कार्यालय के समीप से आवर्जन कार्यालय के अधिकारियों ने नाइजीरियन नागरिक को किया गिरफ्तार।
By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 06:32 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 06:32 PM (IST)
रक्सौल, जेएनएन। दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाली मुख्य पथ स्थित सीमा शुल्क कार्यालय के समीप से आव्रजन कार्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी हरैया ओपी प्रभारी ध्रुवनारायण ने दी । बताया कि मुख्यपथ सीमा शुल्क कार्यालय के समीप से नेपाल से भारत में प्रवेश करते नाइजीरियन नागरिक अन्या के पुत्र अन्य डूवैसी रिक को गिरफ्तार किया।
सीमा पर तैनात विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने अलग-अलग पूछताछ किया। इसके उपरांत आवश्यक कागजातों की जांच की। उक्त विदेशी नागरिक के पास पासपोर्ट के अलावा अन्य कागजत नहीं था। भारत में प्रवेश के लिए वीजा यानी अनुमति पत्र नहीं था। अधिकिरियों ने संभावना व्यक्त किया कि उक्त देश के नागरिक नेपाल में काफी संख्या में है। भारत-नेपाल का खुला बॉर्डर होने के कारण नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें