विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दरभंगा में अधेड़ आश‍िक का खेल, छह माह बाद खुला राज, जान‍िए पूरा माजरा

By Dharmendra Kumar SinghEdited By:
Published: Tue, 14 Sep 2021 03:13 PM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 03:16 PM (IST)

दरभंगा में एकतरफा प्यार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 50 वर्षीय व्यक्ति नाबालिग का पीछा कर शादी करने ...और पढ़ें

दरभंगा में एक अधेड़़ आश‍िक पर हुई कार्रवाई। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
दरभंगा में एक अधेड़़ आश‍िक पर हुई कार्रवाई। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

दरभंगा, जासं।  एक तरफा प्यार में एक 50 वर्षीय आशिक ने अपनी दीवानगी की सारी हदें पार कर दी। घटना बिहार के दरभंगा की है। यहां एक नाबालिग लड़की से प्रतिदिन छेड़खानी करता था। यह आशिक स्वजनों के नाक में दम कर रखा था। मामला पुलिस में जाने के छह माह बाद पर्दाफाश हुआ। बताते चलें कि महिला थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करनेवाले अधेड़ को उसके पुत्र के साथ नगर थाने के सेनापत मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। मो. शाहनवाज उर्फ गुलाब न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि उसके नाबालिग पुत्र को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि पीडि़ता की मां ने नौ मार्च 2021 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि 50 वर्षीय मो. शाहनवाज उर्फ गुलाब लड़की को कोङ्क्षचग जाने के दौरान घेरकर बार-बार अश्लील हरकत कर रहा था। वह प्यार करने और शादी करने की बात करता था। इस बीच शहनवाज अपने दो साथियों के साथ पीडि़ता के घर कार से पहुंचा। पीडि़ता अपने घर के बाहर खड़ी थी। शाहनवाज नाबालिग का हाथ पकड़कर छेडख़ानी करने लगा। शोर करने पर कार में सवार दो अज्ञात फरार हो गए, लेकिन लोगों की मदद से आरोपित को पकड़ लिया गया। इसके बाद भीड़ में शमिल लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

इस सूचना पर आरोपित का नाबालिग पुत्र हथियार लेकर पहुंचा और अपने पिता को जबरन छुड़ाकर ले गया। हैरत की बात यह कि आरोपित ने नगर थाने में पीडि़त परिवार के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज करा दी। सच्चाई पता चलने के बाद पीडि़ता की मां के आवेदन पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने दोनों को सोमवार को पकड़ लिया।  दरभंगा ज‍िले की यह अनोखी घटना इन द‍िनों चर्चा का व‍िषय बनी हुई है।