विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में मंदिर का गेट अंदर से बंद, फर्श पर मिला महंत का शव, मुंह से निकल रहा था झाग

Published: Wed, 07 Oct 2026 12:51 PM (GMT+05:30)

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर में 80 वर्षीय महंत महावीर दास का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. मंदिर में 80 वर्षीय महंत महावीर दास का शव संदिग्ध मिला।

  2. मुंह से झाग निकल रहा था, मंदिर का गेट अंदर से बंद।

  3. पुलिस और एफएसएल टीम घटना की गहन जांच में जुटी।

संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर । मंदिर में रोज की तरह पूजा-पाठ की आवाज नहीं सुनाई दी और काफी देर तक गेट भी नहीं खुला। आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। जब लोगों ने अंदर जाकर देखा तो फर्श पर 80 वर्षीय महंत महावीर दास का शव पड़ा था। उनके मुंह से झाग निकलने की बात भी सामने आई। मंदिर का गेट अंदर से बंद था। घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट रोड स्थित मंदिर की है।

पूजा नहीं होने पर हुआ संदेह

स्थानीय लोगों के अनुसार महंत महावीर दास लंबे समय से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ और देखरेख करते थे। बुधवार को काफी देर तक मंदिर में कोई गतिविधि नहीं दिखी। पूजा-पाठ नहीं होने और गेट नहीं खुलने पर लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद लोग मौके पर पहुंचे तो महंत मृत अवस्था में मिले।

पुलिस ने की घटनास्थल की जांच

सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। हालांकि, महंत के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।

कई महीनों से बीमार थे महंत

स्थानीय लोगों ने बताया कि महंत पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। वह नियमित रूप से दवा लेते थे। पंडित रंजीत नारायण तिवारी ने बताया कि महंत का किसी से विवाद होने की जानकारी नहीं है।

सभी बिंदुओं पर जांच

सिकंदरपुर थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि महंत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मौत के कारणों को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में आटा लेने निकला 14 साल का किशोर, प्रेमिका के घर मिली साइकिल तो पोखर में मिला शव