विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरपुर में 684 की कोरोना से मौत, 196 मृतकों के आश्रितों को मुआवजा राशि के लिए मिली हरी झंडी

By Ajit KumarEdited By:
Published: Wed, 28 Jul 2021 08:40 AM (IST)

जिले से भेजी गई कोरोना से मृतकों की 684 लोगों की सूची में स्वास्थ्य मुख्यालय ने 613 को दी मंजूरी ...और पढ़ें

जिन नाम पर मुख्यालय ने सहमति दी उसमें 322 लोगों की सूची को ही अपलोड किया गया है। फोटो- जागरण
जिन नाम पर मुख्यालय ने सहमति दी उसमें 322 लोगों की सूची को ही अपलोड किया गया है। फोटो- जागरण

मुजफ्फरपुर, जासं। कोरोना से मरने वालों के आश्रितों को मुआवजा की राशि अब जारी हो रही है। सिविल सर्जन डा.विनय कुमार शर्मा ने कोरोना की मौत की समीक्षा अपने कार्यालय में की। आइडीएसपी के डाटा आपरेटर को समय पर रिपोर्ट अपलोड करने की हिदायत मिली। सीएस ने कम डाटा अपलोड होने पर नाराजगी जताई। सीएस ने बताया कि राज्य मुख्यालय को कोरोना से मरने वाले 684 लोगों की सूची भेजी गई थी। इसमें 613 लोगों की मौत को ही मुख्यालय ने अपनी सहमति दी है। इसके अलावा जो बाकी नाम हैं उनको मुख्यालय को भेजा जा रहा है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जिन नाम पर मुख्यालय ने सहमति दी उसमें 322 लोगों की सूची को ही अपलोड किया गया है। सीएस ने इसमें तेजी लाने को कहा है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन और जिले के बाहर कोरोना से मरने वाले 121 लोगों की सूची बनाकर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजी गई है। जिले से बाहर जिन लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई है, उनकी सूची पोर्टल पर अपलोड होने की कम संभावना है, क्योकि स्वास्थ्य मुख्यालय इसकी स्वीकृति नहीं देगा। जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में मरने वाले लोगों को ही स्वीकृति देने का प्रावधान है। इधर कोरोना से मरने वाले लोगों के दावे की सत्यता के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने 196 मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा राशि देने के लिए जिला आपदा प्रबंधन को आवंटित किया है। इसमें अबतक 95 लोगों को ही राशि वितरित की गई है। लगातार राशि का वितरण जारी है। 

कोरोना से मरने वाले का ये रहा ग्राफ

जिले के कोरोना से कुल 684 लोगों की मौत हुई है। इसमें एसकेएमसीएच में 121, प्रसाद हास्पिटल में 89, अशोका हास्पिटल में 28, गैलेक्सी हास्पिटल में 23, आइटी मेमोरियल में 37, जीवन कामना में छह, मां जानकी में 24, मेडिका इमरजेंसी में 40, न्यू मानस में 15, प्रशांत हास्पिटल में 19, आरबीएम हास्पिटल में नौ, आरडीजेएम तुर्की में 26, श्री हास्पिटल में पांच, सोनाली हास्पिटल में नौ, वैशाली कोविड सेंटर में 47, सदर अस्पताल और ग्लोकल अस्पताल में 15-15 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रहने वाले 43 और पटना व स्टेट से बाहर इलाज के दौरान 47 लोगों की मौत वर्ष 2021 में हुई है।

पहली लहर में 202 लोगों की हुई थी मौत

जानकारी के अनुसार कोरोना की पहली लहर में 202 लोगों की मौत हुई थी। इसमें निजी अस्पताल व होम आइसोलेशन में 103 और पटना व दूसरे राज्य में 99 लोग की मौत हुई है। इसी तरह से कोरोना की पहली व दूसरी लहर मिलाकर 805 लोगों की मौत हुई है। इसमें एसकेएमसीएच, सदर अस्पताल समेत अन्य निजी व सरकारी अस्पतालों में जिले से बाहर के रहने वाले कुल 121 लोगों की मौत हुई थी।

कोरोना के दोनों लहर में ये रहा हाल

कुल मौत-805

-मुख्यालय से स्वीकृत-613

-पोर्टल पर अपलोड-322

-जिले के बाहर मौत-121  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।