North Bihar Coronavirus Update: उत्तर बिहार में कोरोना के 38 नए मामले, पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 279
North Bihar Coronavirus News Update गुरूवार को उत्तर बिहार के चार जिलों में कोरोना के 38 नए मामले मिले। मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 279 हो गया है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। North Bihar Coronavirus News Update: अब उत्तर बिहार में भी कोरोना महामारी तेजी से फैल रहा है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरूवार को 38 नए कोरोना पॉजिटिव उत्तर बिहार में मिले। इसी के साथ मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 279 हो गया है। इसमें सबसे अधिक आज समस्तीपुर में 23 नए पॉजिटिव केस मिले। यहां कुल संक्रमितों अब तक कोरोना के कुल 39 मामले मिले है। वहीं पूर्वी चंपारण में 11 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। 54 मरीजों के साथ पूर्वी चंपारण उत्तर बिहार का दूसरा काेरोना हॉटस्पॉट बन गया है। पश्चिम चंपारण और मधुबनी में आज दो-दो नए मरीज मिले।
बता दें कि बिहार में गुरुवार को कोरोना के 231 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या अब 1900 हो चुकी है। वहीं, 10 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 571 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं।
पूर्वी चम्पारण में फिर मिले 11 कोरोना पाजीटिव
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जिले में गुरुवार को भी 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बुधवार को जिले में 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। जिले में अब तक 54 कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक कोरोना संक्रमित वृद्ध की कैंसर के कारण मौत हो गई है और आठ लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 45 हो गई है। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि प्रशासन संक्रमित मरीजों के संपर्क को तलाशने में जुटा है।
पश्चिम चंपारण में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव
बेतिया: पश्चिम चंपारण में गुरुवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मिले। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 27 हो गयी। हालांकि इसमें से 11लोग कोरोना को हरा कर निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद अपने घर जा चुके हैं। दो नये कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि डीएम ने की है। इसमें एक पॉजिटिव गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। जबकि दूसरा सिकटा प्रखंड के क्वारंटाइन कैंप में है।
समस्तीपुर में मिले 23 नए मामले
जिले में आज कुल 23 लोगों का जांच प्रतिवेदन कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुआ है। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। वहीं तीन मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके है। एक की तबीयत ज्यादा बिगरने से उसे एनएमसीएच भेजा गया है। इस तरह जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 35 है। आज मिले मरीजों में रोसड़ा के 4, उजियारपुर 4, दलसिंहसराय 3, मोरवा 9, समस्तीपुर 2, और ताजपुर के 1 मरीज शामिल है। इनमें ज्यादा प्रवासी ही है।
मधुबनी में दो और कोरोना पॉजिटिव
मधुबनी में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जारी सूची में की पुष्टि। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 85। सबसे अधिक मरीजों के साथ मधुबनी उत्तर बिहार का कोरोना हॉटस्पॉट बना हुआ है।
उत्तर बिहार के इन जिलों में मिले नए कोरोना पॉजिटिव मरीज
जिला - कोरोना पॉजिटिव केस
मधुबनी - 83+2=85
पूर्वी चंपारण - 43+11=54
समस्तीपुर -16+23=39
मुजफ्फरपुर- 31
दरभंगा - 28
पश्चिम चंपारण - 25+2=27
सीतामढ़ी - 10
शिवहर - 5
कुल- 241+38=279
मौत- 2