विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में मात्र ₹10 हजार में लगेगा 2 KW का सोलर पैनल, मिलेगी ₹98 हजार की सब्सिडी

Published: Tue, 13 Oct 2026 01:36 PM (IST)

बिजली विभाग मुजफ्फरपुर में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत तीन दिवसीय सोलर मेले का आयोजन कर रहा ...और पढ़ें

मात्र ₹10 हजार में लगेगा 2 KW का सोलर पैनल (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

मात्र ₹10 हजार में लगेगा 2 KW का सोलर पैनल (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर में तीन दिवसीय सोलर मेले का आयोजन।

  2. ₹10 हजार में 2 किलोवाट सोलर पैनल लगवाएं।

  3. ₹98 हजार तक की सरकारी सब्सिडी उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के लिए बिजली विभाग की ओर से रामदयालु स्थित सर्किल आफिस, मिस्काट समेत कई जगहों पर तीन दिवसीय सोलर मेले का आयोजन किया गया है। 

मेले में उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगवाने, सरकारी सब्सिडी और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। पहले दिन कई उपभोक्ताओं ने सोलर पैनल लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। 

सब्सिडी के बाद उपभोक्ता के मात्र 10 हजार रुपये खर्च 

विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने बताया कि दो किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी के बाद उपभोक्ता को मात्र 10 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल 98 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रविधान है। 

C-510-1-MZF1061-532359

ऐसे में सोलर पैनल लगवाना उपभोक्ताओं के लिए किफायती साबित हो सकता है। इससे बिजली बिल में बचत होगी और घरेलू बिजली की जरूरत पूरी करने में भी मदद मिलेगी।

सोलर अपनाकर बिजली बिल में करें बचत 

विद्युत कार्यपालक अभियंता श्रवण ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने का अवसर दे रही है। सोलर मेले के माध्यम से लोगों को योजना की जानकारी देने के कर साथ उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

मौके पर विद्युत कार्यपालक विजय कुमार, किशोर कुमार सिंह, साजिद हुसैन, बिजली अधिकारी सोमरंजन, सहायक विद्युत अभियंता जयनारायण, कनीय अभियंता कंचन कुमार, नीतीश कुमार, सोलर कंपनी के पुष्कर कुमार सहित बिजली विभाग के कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- दलहन की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, समस्तीपुर में मसूर की खेती पर ₹12,000 प्रति क्विंटल मिलेगी सब्सिडी