Move to Jagran APP

Bihar B.Ed Joint Entrance Examination: 11 केंद्रों पर 30 मई को होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Bihar B.Ed Joint Entrance Examination कोरोना संकट के बीच बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 (सीइटी-बीएड-2021) की तैयारी जारी है। परीक्षा को लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 निर्धारित तिथि 30 मई को होगी।

By Murari KumarEdited By: Published: Sun, 25 Apr 2021 09:44 PM (IST)Updated: Sun, 25 Apr 2021 09:44 PM (IST)
11 केंद्रों पर 30 मई को होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा।

दरभंगा, जागरण संवाददाता। कोरोना संकट के बीच बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 (सीइटी-बीएड-2021) की तैयारी जारी है। परीक्षा को लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 निर्धारित तिथि 30 मई को होगी। इस बार सूबे के 11 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, आरा, छपरा, दरभंगा, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया के साथ हाजीपुर शहर भी शामिल है। पिछले साल 10 शहरों में परीक्षा केंद्र थे। केंद्र के लिए सर्वाधिक आवेदकों ने पटना शहर को  पहले विकल्प के रूप मेंं चुना है। 

loksabha election banner

25 अप्रैल तक साढ़े चौबीस हजार आवेदन

बीएड राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने कहा कि ऑनलाइन साइट खुलते ही 11 अप्रैल से बीएड में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित है। 25 अप्रैल तक सूबे के विभिन्न जिलों से कुल 24423 ऑनलाइन आवेदन मिले। इसमें 21538 आवेदकों ने आवेदन शुल्क ऑनलाइन पेमेंट किया है। 2885 आवेदकों ने अब तक ऑनलाइन पेमेंट नहीं किया है। बीएड में नामांकन के लिए अब तक रेगुलर मोड से 21514 और शिक्षा शास्त्री मोड से 24 आवेदन मिले हैं।

सभी प्रक्रिया ऑनलाइन 

शैक्षिक सत्र 2021-23 में बीएड में नामांकन के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को राज्य नोडल केंद्र बनाया गया है। विवि प्रशासन लगातार दूसरी बार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुटा है। पहली बार इस वर्ष बीएड में नामांकन के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। काउंसिङ्क्षलग के लिए भी छात्रों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। उन्हें अंतिम रूप से नामांकन के लिए ही कॉलेज में जाने की जरूरत होगी। पिछले वर्ष के अनुसार ही इस वर्ष भी लगभग राज्य के 332 बीएड कॉलेजों के लिए आवेदन लिए जा सकते हैं। 

सर्वाधिक आवेदक पटना शहर में देना चाहते परीक्षा

25 अप्रैल तक परीक्षा केंद्र के पहले विकल्प के रूप में सर्वाधिक आवेदकों ने पटना शहर को चुना है। परीक्षा केंद्र के रूप में मुंगेर शहर को चुनने वाले आवेदकों की संख्या सबसे कम है। 

परीक्षा केंद्र के पहले विकल्प के रूप में आवेदकों ने इन शहरों को चुना 

शहरी केंद्र                   पहला विकल्प (चुनने वाले आवेदकों की संख्या) 

1. पटना                    6881

2. मुजफ्फरपुर          2706

3.  दरभंगा                2617

4. गया                     2463

5. भागलपुर              1785

6. आरा                     1050

7. पूर्णिया                  1021

8. मधेपुरा                 838

9. छपरा                    823

10. हाजीपुर              732

11. मुंगेर                   662


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.