बोले केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय, मोतीपुर चीनी मिल के लिए केंद्रीय उद्योग विभाग से की जाएगी पहल
बरुराज व साहेबगंज विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुई भाजपा की वर्चुअल बैठक। पार्टी संगठन व दोनों विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में लिया फीडबैक।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बंद चीनी मिल खुले इसके लिए वे केंद्रीय उद्योग विभाग से पहल करेंगे। बरुराज के पूर्व प्रत्याशी अरुण सिंह से उन्होंने चीन मिल के बारे में विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा। मंत्री राय मंगलवार को बरुराज व साहेबगंज विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्धारित भाजपा की वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस क्रम में उन्होंने पार्टी संगठन व इन दोनों विधान सभा क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में फीडबैक लिया।
पार्टी के नीति-सिद्धांतों की जानकारी दें
उन्होंने कहा कि जो प्रवासी मजदूर आए हैं उनके ग्रुप लीडर से संपर्क कर प्रवासी मजदूरों को वाट्सएप के माध्यम से ग्रुप बनाकर जोड़े। उन्हें केंद्र्र और राज्य सरकार की योजनाओं और पार्टी के नीति-सिद्धांतों की जानकारी दें। जिन अतिपछड़े वर्ग का पार्टी से दुराव लगता हो उनका ग्रुप भी बनाया जाए। इसमें वार्ड सदस्य,पंचायत सदस्य, हारे व जीते हुए मुखिया आदि को शामिल करें।
मोतीपुर में बने एयरपोर्ट, बिछे उद्योगों का जाल
भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने पताही एयरपोर्ट में जगह की कमी को देखते हुए मोतीपुर में चीनी मिल खोलने के बाद वहां की करीब 14 सौ एकड़ खाली जमीन पर एयरपोर्ट स्थानांतरित करने और बची जगह पर कल-कारखाने खुलवाने पर बल दिया। उन्होंने क्षेत्र में कोरोना और बाढ़ संकट, सप्तर्षि और शक्ति केंद्र पर भी चर्चा की।
बंगरा घाट पुल का नाम भाग्यनारायण राय पुल रखने पर बल
साहेबगंज के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह उर्फ राजू ङ्क्षसह ने बंगरा घाट पर बन रहे पुल का नाम भाग्यनारायण राय सेतु रखने पर बल दिया। इसके साथ फतेहाबाद में गंडक नदी पर पुल की मांग रखी। मुर्गीपालन को सब्सिडी में शामिल करने का भी आग्रह किया। अभी तक चालीस हजार लोगो को इम्युनिटी बुस्टर आर्सेनिक 30 दिया है। चुनाव के मद्देनजर हर बूथ पर 60 लोगों के वाटसएप ग्रुप के माध्यम से 18 हजार लोगों को जोड़ा गया है। पार्टी के अलावा 47 हजार लोगो का नंबर इनके पास है। सबको समय-समय पर समूह संवाद भेजा जा रहा है। बरूराज के पूर्व प्रत्याशी अरुण कुमार ङ्क्षसह ने कहा कि बढ़ते कोरोना को देखते हुए छोटे उपचार केंद्र पर टेङ्क्षस्टग की सुविधा मिले। क्षेत्र में अभी तक दो लोगों की मौत बाढ़ से हो गई है जिनके परिवार को मुआवजा मिल गया है। सरकारी के साथ पार्टी की ओर से मंडल अध्यक्षों के माध्यम से आज से राहत वितरण शुरू किया गया है।
इनकी रही भागीदारी
कार्यक्रम में जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव,जिला महामंत्री मनोज कुमार ङ्क्षसह,सचिन कुमार,धर्मेन्द्र साहू,रविन्द्र रंजन,पंकज ङ्क्षसह,राजकुमार साह,बज्रबिहारी पासवान,राजकुमार साह,उमेश पांडे,नचिकेता पांडेय, अतिपिछड़ा प्रकोष्इ अध्यक्ष भगवान लाल महतो,सरदार इन्द्रजीत ङ्क्षसह,यशवंत यादव,प्रशांत शाही,सत्यप्रकाश सहनी,अभिषेक, जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार शामिल हुए।