Move to Jagran APP

Muzaffarpur Flood News: जिले की 13.65 लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में, एनडीआरएफ ने थामी कमान

जिले की 13 प्रखंडों की 222 पंचायतों की 2214 वार्डों की 13 लाख 64 हजार 839 की आबादी बाढ़ की गिरफ्त में। डीएम के निर्देश पर अधिकारियों की टीम चला रही राहत और बचाव कार्य।

By Murari KumarEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 08:31 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 08:31 AM (IST)
Muzaffarpur Flood News: जिले की 13.65 लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में, एनडीआरएफ ने थामी कमान
Muzaffarpur Flood News: जिले की 13.65 लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में, एनडीआरएफ ने थामी कमान

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बागमती, गंडक और बूढ़ी गंडक की धाराओं में आए उफान के बाद जिले में लगातार बाढ़ के हालात गंभीर होते जा रहे हैं। बाढ़ की तबाही का दायरा लगातार बढ़ रहा है। प्रशासनिक स्तर पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। डीपीआरओ कमल ङ्क्षसह ने बताया कि डीएम डॉ. चंद्रशेखर ङ्क्षसह के निर्देश पर अधिकारियों की टीम लगातार नदी के जलस्तर और तटबंधों पर नजर बनाए हुए हंै। साथ ही राहत और बचाव कार्य में लगी है। राहत शिविरों में पीडि़तों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों तक राहत पहुंचा रही है। वहीं, बाढ़ के पानी में घिरे लोगों को सुरक्षित निकाल रही है।

loksabha election banner

 बताया कि सोमवार तक जिले की 13 प्रखंडों की 222 पंचायतों की 2214 वार्डों की 13 लाख 64 हजार 839 की आबादी बाढ़ की गिरफ्त में आ गई है। इनमें128 पंचायत पूर्ण रूप से और 94 पंचायत आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित हैं। सोमवार तक जिले के 1232 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। सोमवार को 13901 समेत अबतक 52743 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

 पीडि़तों के लिए 272 सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 16, मोटरबोट, 28 सरकारी और 244  निजी नाव की व्यवस्था की गई है। 48636 लोगों के बीच पॉलिथिन शीट और 28407 लोगों के बीच सूखा राशन पैकेट वितरित किया गया है। 33 मेडिकल शिविर में 3300 लोगों का इलाज कराया गया है। पशुओं के लिए 11 पशु स्वास्थ्य शिविर में 10385 पशुओं का इलाज किया गया है। 7555 हैलोजन टेबलेट और 738 किलो ब्लिङ्क्षचग पाउडर का छिड़काव किया गया है। पशुओं के लिए 355.2 ङ्क्षक्वटल पशुचारा का वितरण किया गया है।

एक नजर : कहां -कितनी आबादी प्रभावित

प्रखंड : प्रभावित आबादी

कटरा : 145609

औराई : 193040

बोचहां : 59724

गायघाट : 240001

मीनापुर : 325693

मोतीपुर : 15020

साहेबगंज : 71560

पारू : 55942

कांटी : 42442

कुढऩी : 40900

बंदरा : 82213

मुशहरी : 41800

मुरौल : 51895 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.