Move to Jagran APP

छाए रहे बादल, बहती रही हवा

जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। वहीं तेज हवा भी बहती रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 02:27 AM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 06:08 AM (IST)
छाए रहे बादल, बहती रही हवा
छाए रहे बादल, बहती रही हवा

मुजफ्फरपुर। जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। वहीं तेज हवा भी बहती रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। पूरे दिन 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा बहती रही। उधर, उत्तर बिहार में 25 मई तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। कुछ हिस्सों में गरजवाले बादल बनने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि द्वारा 23 से 27 मई तक के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। औसतन 14-18 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। सापेक्ष आ‌र्द्रता सुबह में 65 से 75 फीसद तथा दोपहर में 40 से 50 फीसद रहने की संभावना है।

loksabha election banner

किसानों के लिए समसामयिक सुझाव : किसान रबी मक्का की तैयार फसलों की कटनी- दौनी और दानों को सुखाने को उच्च प्राथमिकता देकर पूरा करें। गरमा सब्जियों, हरा चारा की फसलें, बसंतकालीन मक्का, पिछात मूंग, उड़द की फसल तथा अन्य खड़ी फसलों में नमी कम है तो शाम में जीवनरक्षक सिचाई करें। आम और लीची के बगीचों में नमी बनाए रखें। तापमान में वृद्धि की संभावना को देखते हुए पशुओं को दिन में छायादार स्थानों पर रखें। अधिक मात्रा में स्वच्छ पानी पिलाएं। पशुओं को एंथ्रेक्स, ब्लैक क्वार्टर (डकहा) और गलघोंटू रोग से बचाव के लिए टीके लगाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.