बिहार में पेट्रोल पंप मैनेजर से 13 लाख रुपये लूटे; विरोध करने पर मारी गोली, मौत
जिले करजा थाना के पताही हवाई अड्डा के समीप बाइक सवार लुटेरों ने सोमवार की सुबह करीब 9.15 बजे घटना को दिया अंजाम। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 11:31 AM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 11:53 PM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले करजा थाना के पताही हवाई अड्डा के समीप बाइक सवार लुटेरों ने सोमवार की सुबह करीब 9.15 बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के मैनेजर कृष्णा कुमार से लगभग 13 लाख रुपये लूट लिया। रुपये लूटने का विरोध करने पर लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी। इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। उन्हें रास्ते पर गिरा देख उठाने आए निकट के एक दुकानदार पर भी लुटेरों ने फायरिंग की। हालांकि निशाना चूक जाने के कारण वे बच गए। इससे वहां दहशत फैल गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है।
यह हुई घटना
सोमवार की सुबह मड़वन स्थित शंभू सिंह के पंप के मैनेजर कृष्णा कुमार 13 लाख रुपये लेकर बाइक से चले थे। ये रुपये वह पंप मालिक शंभू सिंह के घर बीबीगंज देने या बैंक में जमा करने जा रहे थे। पताही हवाई अड्डा के निकट पहुंचने पर पहले से पीछा कर रहे दो बाइक पर सवार चार लुटेरे ओवरटेक करते हुए उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। उनके गिरने पर रुपया से भरा बैग छीनने लगा। उन्होंने इसका जमकर विरोध किया। इस विरोध को देखते हुए लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे वे सड़क पर गिर गए। पास के एक दुकानदार उन्हें उठाने आया तो उस पर फायरिंग कर भगा दिया।
15 दिन पहले पंप मालिक को मारी थी गोली
पहले पहले पंप मालिक मूल रूप से करजा थाना के हलीलपुर व वर्तमान में सदर थाना के बीबीगंज निवासी शंभू सिंह को भी सदर थाना क्षेत्र में लूट के दौरान फायरिंग की गई थी। उनका इस थाना क्षेत्र के बीबीगंज में मकान भी है।
करजा थानाध्यक्ष निलंबित, सदर थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण
जोनल आइजी नैयर हसनैन खां ने मामले को संज्ञान में लिया है। उनके निर्देश पर एसएसपी मनोज कुमार ने अपराध नियंत्रण में असफल रहने वाले करजा थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। वहीं सदर थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की जांच के लिए सिटी एसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में एसआइटी गठित किया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें