Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर के शहरी क्षेत्र स्थित 170 कुओं का होगा जीर्णोद्धार, कार्यादेश जारी

नगर आयुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्र स्थित अधिकांश कुआं मृतप्राय हो चुके हैं। उनको फिर से जीवित किया जाएगा। सबसे पहले पंपिंग सेट की मदद से कुआं से गंदा पानी का निकाला जाएगा। उसके बाद उसकी उड़ाही की जाएगी। उसके बाद जर्जर कुओं की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 09:28 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 09:28 AM (IST)
नगर आयुक्त ने पार्षदों से मांगा सहयोग, छठ पूजा से पूर्व कार्य पूरा करने का लक्ष्य।

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत शहरी क्षेत्र स्थित 170 कुओं को जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने एजेंसी का चयन कर कार्यादेश जारी कर दिया है। एजेंसी को इस साल छठ पूजा से पूर्व सभी कुओं के जीर्णोद्धार का लक्ष्य रखा गया है। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने इस कार्य को समय पर पूरा करने के लिए निगम के सभी पार्षदों से सहयोग मांगा है। नगर आयुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्र स्थित अधिकांश कुआं मृतप्राय हो चुके हैं। उनको फिर से जीवित किया जाएगा। सबसे पहले पंपिंग सेट की मदद से कुआं से गंदा पानी का निकाला जाएगा। उसके बाद उसकी उड़ाही की जाएगी। उसके बाद जर्जर कुओं की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नगर आयुक्त ने इस कार्य को जन आंदोलन बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन कुओं की मरम्मत के बाद शहर के बचे अन्य सभी कुओं को जीर्णोद्धार किया जाएगा। 

loksabha election banner

एक साल पहले भी शहर के 81 कुओं के जीर्णोद्धार का जिम्मा शिवराम इंफ्रा को दिया गया था। लेकिन एजेंसी बिना काम किए भाग गई थी। नगर आयुक्त ने एजेंसी से पूर्व में हुए करार को रद करते हुए फिर से नई एजेंसी को निविदा के माध्यम से काम सौंपा गया है। नगर आयुक्त ने कहा कि इस बार काम को पूरा किया जाएगा।  

लोगों तक पहुंचाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : मंत्री

औराई (मुजफ्फरपुर), संस : भाजपा औराई दक्षिणी मंडल की कार्यसमिति की बैठक शनिवार को शक्ति केंद्र धरहरवा में हुई जिसमें मुख्य अतिथि राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी शामिल हुए। संबोधित करते हुए मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमलोगों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में विपुल कुमार मिश्र, महामंत्री,संजीत सहनी, अध्यक्ष, राहुल कुमार, महामंत्री, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष वरुण कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष कनकमणि, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश कुमार, संदीप मंडल, मनोज मिश्रा, कृष्णवल्लभ यादव, अभय कुमार सिंह, राम इकवाल ठाकुर ,बृजभूषण सिंह सहित मंडल के सभी पदाधिकारी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.