Move to Jagran APP

Covid-19: उत्तर बिहार में 1344 लोगों की जांच, नौ भर्ती, दो रेफर Muzaffarpur News

बुधावार को कोरोना से बचाव के लिए 1344 लोगों की जांच की गई। इसमें नौ को भर्ती किया गया है। जबकि दो को रेफर कर दिया गया। शेष को होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है।

By Murari KumarEdited By: Published: Wed, 25 Mar 2020 08:22 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2020 08:22 PM (IST)
Covid-19: उत्तर बिहार में 1344 लोगों की जांच, नौ भर्ती, दो रेफर Muzaffarpur News
Covid-19: उत्तर बिहार में 1344 लोगों की जांच, नौ भर्ती, दो रेफर Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। उत्तर बिहार में बुधावार को कोरोना से बचाव के लिए 1344 लोगों की जांच की गई। इसमें नौ को भर्ती किया गया है। जबकि, दो को रेफर कर दिया गया। शेष को होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है। 

loksabha election banner

पश्चिम चंपारण : बगहा में 54 लोगों की जांच की गई। इसके बाद घर भेज दिए गए। बेतिया में बाहर से आए पांच संदिग्धों को बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जिले में अब तक 40 की जांच हो चुकी है। आइसोलेशन वार्ड में दो संदिग्ध भर्ती थे। एक की रिपोर्ट निगेटिव मिली। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। दूसरे की रिपोर्ट का इंतजार है। 

पूर्वी चंपारण : मोतिहारी सदर अस्पताल में 150 लोगों की स्क्रीङ्क्षनग हुई। इसमें चार को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। कोटवा प्रखंड क्षेत्र के 38 लोगों की जांच हुई। इनमें दो को मोतिहारी रेफर किया। शेष को 14 दिनों तक स्वजनों से दूर रहने की सलाह दी गई। रक्सौल में कोलकाता से पहुंचे 11 लोगों को स्कूल में क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा छह से अधिक पंचायतों में 170 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है।

मधुबनी : झंझारपुर के नर्सिंग स्कूल में 70 लोगों को जांच कर घर भेजा गया। कोई संदिग्ध नहीं मिला। 

समस्तीपुर : रोसड़ा समेत अन्य क्षेत्रों में 150 लोगों की जांच की गई। किसी में लक्षण नहीं मिले। फिर भी परहेज की सलाह दी गई। जिले में अब तक चार लोगों के सैंपल लिए गए। रिपोर्ट निगेटिव मिली। 250 से ज्यादा लोगों की जांच हुई। सभी स्वस्थ बताए गए। 

सीतामढ़ी : दो नए संदिग्ध मिले। दोनों को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से प्रारंभिक जांच और इलाज के बाद एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। जिले में अब तक एक लाख 10 हजार एक सौ तिरेपन लोगों की स्क्रीङ्क्षनग की गई है। कोई केस पॉजिटिव नहीं मिला। 

शिवहर : बाहर से आए 338 लोगों की जांच की गई। इसके बाद घर भेज दिया गया। सतर्कता बरतने को कहा। 

दरभंगा : डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार को 165 लोग जांच को पहुंचे। जांच के बाद सबको घर भेज दिया गया। हायाघाट में भी बाहर से आए 179 लोगों की जांच की गई। जाले में 35 लोगों को जांच के बाद घर भेजा गया।

मुजफ्फरपुर : 15 लोग एसकेएमसीएच पहुंचे। जांच के बाद घर जाने और परहेज करने की सलाह दी गई। जिले में अब तक 34 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। इनमें 27 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। शेष का इंंतजार है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.