होमगार्ड जवानों ने दी गिरफ्तारी
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के बैनर तले होमगार्ड जवानों ने अपनी म
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के बैनर तले होमगार्ड जवानों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को गिरफ्तारी दी। 270 जवानों को समाहरणालय परिसर से गिरफ्तार किया गया। उन्हें इस दौरान पानी व चूड़ा मिठा दिया गया। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया। इसके बाद संघ कार्यालय प्रांगण में जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में आम सभा हुई। इसमें मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। शुक्रवार को बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। सभा में जिला संगठन सचिव ब्रजकिशोर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जवानों से चट्टानी एकता बनाए रखने को कहा। मालूम हो कि विगत सात दिनों से होमगार्ड जवान अपनी मांगों को लेकर राज्यव्यापी असहयोग आंदोलन पर हैं। इससे विधि-व्यवस्था चरमरा गई है। शहर से लेकर बाहर तक सभी चौक-चौराहों पर नित्य जाम से लोग परेशान होने लगे हैं। आपराधिक घटनाओं में वृद्धि भी हो गई है। यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है।