Move to Jagran APP

रामनवमी महोत्सव के लिए 11 सदस्यीय टीम का गठन

रामनवमी महोत्सव को लेकर बुधवार को बालाजी हनुमान मंदिर प्रागण में मंदिर प्रबंधन समिति की विशेष बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 01:31 AM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 01:31 AM (IST)
रामनवमी महोत्सव के लिए 11 सदस्यीय टीम का गठन
रामनवमी महोत्सव के लिए 11 सदस्यीय टीम का गठन

मुजफ्फरपुर : रामनवमी महोत्सव को लेकर बुधवार को बालाजी हनुमान मंदिर प्रागण में मंदिर प्रबंधन समिति की विशेष बैठक हुई। अध्यक्षता जयकिशोर गुप्ता ने की। मंच संचालन सुनील कुमार ठाकुर ने किया। महोत्सव संपन्न कराने के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति में अध्यक्ष जयकिशोर गुप्ता, महासचिव सुनील कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष शिवशकर, पूर्व सचिव चंद्रप्रकाश गुप्ता, संयोजक अमरेंद्र कुमार अमर एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य रामबाबू सिंह, सुजीत पटेल, नागेश्वर प्रसाद गुप्ता, प्रमोद सिंह और रवि कुमार बनाए गए। संरक्षक डॉ. दीपक कुमार वर्मा, शिवशकर प्रसाद साहू (राजू जी), विजय सिंह, उमेश सिंह, शशिरंजन वर्मा को मनोनीत किया गया। कोरोना काल के कारण सरकार के एसओपी का पालन करते हुए 24 घटे का रामधुन, ध्वजा पूजन एवं महाआरती, महाप्रसाद का कार्यक्रम रखा जाएगा। बालाजी परिवार के अध्यक्ष अमर ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए महामारी को खत्म करने के लिए राम नाम का कल्याणकारी जाप किया जाएगा। शारीरिक दूरी रखकर ही लोग रामनवमी की खुशियां मनाएंगे।

loksabha election banner

एक ही स्वरुप हैं सभी देवी-देवता: पवनदेव

गायघाट प्रखंड के बेरुआ में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में प्रभु के वामन अवतार का वृतात एवं कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कथावाचक पवनदेवजी महाराज ने कहा कि जितने भी देवी- देवता सब एक ही स्वरुप हैं। लेकिन कार्यरत अलग - अलग स्थिति में विराजमान हैं। वेदो का जो सार है, जो तत्व है, जो सत्य है वो भागवत है। हमें भागवत ग्रंथ के एक-एक श्लोक, एक - एक शब्द को सत्य मानना है। क्योंकि भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है और जो कृष्ण है वही साक्षात भागवत है। कहा कि भगवान का ध्यान करें, कथा सुनें और अपने जीवन को कृतार्थ करें। भगवान की भागवत आपको सत्य की राह पर चलना सिखाती है। जो जीव सत्य का अनुशरण करते हैं, सत्य पर चलते हैं ईश्वर की कृपा उनपर अवश्य होती है। मौके पर मुखिया पति सत्येंद्र नारायण सिंह उर्फ खदेरन सिंह, पैक्स अध्यक्ष ठाकुर विजय कुमार सिंह, महेश सिंह, झुनझुन सिंह, मनोज कुमार ठाकुर, धनंजय कुमार ठाकुर, कृष्णा सिंह, विनोद ठाकुर, पारस नाथ सिंह, मधेरन सिंह आदि सक्रिय थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.