विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्वी चंपारण के इस भाजपा प्रत्याशी के भाई के घर से मिला 22 किलो 576 ग्राम सोना, जानिए पूरा मामला

By Ajit KumarEdited By:
Published: Sat, 17 Oct 2020 04:42 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 05:36 PM (IST)

Bihar Election 2020 प्रमोद सिन्हा के भाई अशोक सिन्हा का घर नेपाल के वीरगंज में है। शनिवार को नेपाल की ...और पढ़ें

23 किलो सोना बरामद किया गया है। जिसका मूल्य करीब 119 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
23 किलो सोना बरामद किया गया है। जिसका मूल्य करीब 119 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

पूर्वी चंपारण, जेएनएन।  जिले के रक्सौल से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सिन्हा के भाई के घर में शनिवार को छापेमारी हुई। भारत-नेपाल की सीमा से सटे पर्सा जिला की वीरगंज पुलिस ने छापेमारी कर शनिवार को भारी मात्रा में सोना और चांदी बरामद की। इसकी जानकारी पर्सा जिला एसपी गंगा पंत ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वीरगंज महा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 5 रेशम कोठी में स्थित गणेश अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर 303 नंबर फ्लैट में छापेमारी की। इस दौरान अशोक सिन्हा के फ्लैट से 22 किलो 576 ग्राम सोना, 5 किलो 681ग्राम चांदी, 2किलो 262 ग्राम जेवर और बर्तन आदि बरामद हुए। एसपी पंत ने बताया कि फ्लैट में ताला बंद था। उक्त फ्लैट रक्सौल प्रखंड के हरैया गांव निवासी अशोक सिन्हा का है। जो रक्सौल विधानसभा भाजपा प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा के अनुज हैं।

नेपाल पुलिस ने संदेह व्यक्त किया कि मामला सोना तस्करी से जुड़ा है। एसपी ने कहा कि बरामद सोना के बिस्किट और आभूषण आदि की जांच की जा रही है। बरामद सोना असली है या नकली यह भी पता लगाया जा रहा है। इधर भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि करीब पंद्रह साल पूर्व भाइयों का पारिवारिक बंटवारा हो चुका है। पिछले पंद्रह वर्षों से हमलोग अलग हैं। इससे मेरा कुछ लेना देना नहीं है। यह विरोधियों की साजिश भी हो सकती है। वहीं अशोक सिन्हा ने बताया कि मेरी पैतृक अचल सम्पति बिहार सरकार ने खरीदारी की है। जिसपर रक्सौल में पावर ग्रिड बना है। उसके लिए बिहार सरकार ने करोड़ों रुपये का भुगतान किया है। जिसके कागजात मेरे पास हैं।

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।