Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद की जीवनी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत

जागरण टीम, मुंगेर : स्वामी विवेकनंद की 159वी जंयती बुधवार को जिले भर में युवा दिवस के रूप में मनाई ग

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 08:27 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 08:27 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद की जीवनी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत
स्वामी विवेकानंद की जीवनी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत

जागरण टीम, मुंगेर : स्वामी विवेकनंद की 159वी जंयती बुधवार को जिले भर में युवा दिवस के रूप में मनाई गई। तैल चित्र पर माल्यार्पण किया व उनकी विचारों को रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वामी जी चाहते थे ऐसी शिक्षा, जो बच्चों के चरित्र का निर्माण कर सके। नगर क्षेत्र के पुरानीगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जंयती समारोह पूर्वक मनाई गई। छात्रा पूजा कुमारी, छात्र अभिषेक कुमार व संदीप कुमार को सम्मानित किया गया। उप प्रधानाचार्य उज्ज्वल किशोर सिन्हा, क्षेत्रीय बालिका शिक्षा संयोजिका कीर्ति रश्मि, आचार्य काशीनाथ मिश्र आचार्य अरुण कुमार सहित भैया-बहनों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। सादीपुर सरस्वती शिशु मंदिर में दीप प्रज्वलन प्रधानाचार्य अखिलेश पांडेय उप प्रधानाचार्य उमाकांत पाठक ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर आचार्या स्नेह लता कुमारी, गौरी कुमारी, कामिनी सिंह शांति कुमारी व अन्य मौजूद थे। संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर के अनुसार ,अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा हवेली खड़गपुर के तत्वावधान में बुधवार को नगर के बेसिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जंयती मनाई गई। मास्क, वस्त्र, खाद्य सामग्री, कंबल का वितरण किया गया। शुभारंभ सूरदास दामोदर ठाकुर, दिव्यांग बैजंती देवी, गायत्री परिवार के वरिष्ठ स्वजन सेवानिवृत्त प्राचार्य रामचरित्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सेवानिवृत्त प्राचार्य रामचरित्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद शिकागो सम्मेलन में देश का नाम ऊंचा किया। उनकी जीवनी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मौके पर अंकित जयसवाल, राजनीति कुमार, शुभम केसरी, विक्की रॉय, सोनू केसरी, अविनाश केसरी मौजूद थे। दूसरी ओर नगर के डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। शिक्षक केशव कुमार सिंह, सुरेंद्र मोहन शर्मा, प्रेम कुमार, शिक्षिका स्मृति सिन्हा सुंदरम परासर ने किय व अप्य मौजूद थे। संवाद सूत्र असरगंज के अनुसार सरजू राम ठाकुर बाडी स्वामी विवेकानंद की जयंती अरविद पजियारा के अध्यक्षता में मनाई गई। डा. मंगलनाथ पाठक ने इस मौके पर स्वामी जी के चरित्र पर प्रकाश डाला। संवाद सूत्र तारापुर के अनुसार , नगर क्षेत्र के पार्वती नगर स्थित शकुनी चौधरी कालेज आफ एजुकेशन में स्वामी विवेकानंद की जयंती प्रचार्य डा. राकेश रंजन की अध्यक्षता में हुई। विभागाध्यक्ष प्रो. सोहैल कमर, मु.तारि़क, विकास कुमार, सोनिका, लूसी प्रो. विकास कुमार, गोपाल कुमार, मणिकांत प्रताप, सुबंधु, सत्यनारायण, श्रीराम कुमार,मधुवेश, ने स्वामी विवेकानंद के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने आरएस कालेज कैंपस में मनाई गई। शिवम,हर्ष,अभिषेक,निखिल, सुमित,संतोष,अमरेश उपस्थित थे। संवाद सहयोगी, जमालपुर के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमालपुर इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद की जंयती गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाया गया। विभाग प्रमुख शंकर सिंह, प्रदेश सह मंत्री विक्की आनंद नगर मंत्री सुभाष मंडल व अन्य ने चिचार रखा। नगर सह मंत्री साकेत सम्राट , दिवाकांत सिंह, कुणाल राज, आशीष सिंह, एसएफएस राज रंजन, रामाशंकर सिंह , मयंक शर्मा, अतुल आनंद, अंकित मंडल, अमन गुप्ता,अंकित शंघई सहित कई मौजूद थे। बिहार बंगाली एसोसिएशन शाखा के तत्वावधान में बंगाली दुर्गा स्थान में जयंती समारोह सचिव प्रह्लाद घोष के नेतृत्व में बंगाली दुर्गा स्थान में जयंती मनाई गई। जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर समीर, गोविद कर्मकार, देवाशीष दास, स्वर्ण चक्रवर्ती, भानु सरकार, राजा दत्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.