गंगा स्नान के दौरान डूबने से महिला की मौत
मुंगेर। धरहरा प्रखंड के शिवकुंड पंचायत में गंगा नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Aug 2017 07:07 PM (IST)Updated: Fri, 25 Aug 2017 07:07 PM (IST)
मुंगेर। धरहरा प्रखंड के शिवकुंड पंचायत में गंगा नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। महिला गुरुवार की संध्या छह बजे तीज पर्व को लेकर गंगा स्नान करने गई थी। शिवकुंड छर्रापटी गांव निवासी कार्तिक यादव की बेटी लाछो देवी (20 वर्ष) संध्या छह बजे के आसपास तीज पर्व को लेकर गंगा स्नान करने गई थी। जहां वह नदी की तेज धारा में डूब गई। इस बावत परिजनों ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी तो वह गंगा नदी में महाजाल गिरा कर शव को खोजने के प्रयास में जुट गई। मृतक महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। समाचार लिखे जाने तक महिला का शव बरामद नहीं किया जा सका।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें