मुंगेर के लोग सालों-साल याद करेंगे 2023 उपचुनाव, नक्सलियों के गढ़ में रेखा देवी जीतीं मुखिया का चुनाव

मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड की अजीमगंज पंचायत में दिवंगत मुखिया पति परमानंद टूड्डू की पत्नी रेखा देवी मुखिया का चुनाव जीत गईं। पति की हत्या के बाद नक्सलियों के हमले की आशंका को देखते हुए ग्रामीण दिन-रात उनकी पहरेदारी कर रहे थे।