एसपी ने वाहन चेकिग अभियान का लिया जायजा
मुंगेर । दुर्गा पूजा एवं चुनाव को लेकर जिला में सघन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। जिले की स
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 09:12 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 09:12 PM (IST)
मुंगेर । दुर्गा पूजा एवं चुनाव को लेकर जिला में सघन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। जिले की सीमा के साथ ही जिले के अंदर बनाए गए चेक पोस्ट पर लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। शुक्रवार की संध्या एसपी लिपि सिंह ने स्वयं भगत सिंह चौक पर पहुंच कर वाहन चेकिग अभियान का जायजा लिया। इस दौरान जहां ऑटो व चार चक्का वाहनों की सघन तालाशी ली गई। वहीं बाइक चालकों का कागजात, हेलमेट एवं लाइसेंस की भी जांच की गई। दो दर्जन से अधिक वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। यातायात थानाध्यक्ष अंजुम होदा खां की मौजूदगी में ऑन द स्पॉट फाइन काटा जा रहा था। वाहन चेकिग अभियान में कासिमबाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के साथ ही अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें