तारापुर में 33 स्थानों पर स्थापित होंगी मां दुर्गा की प्रतिमाएं, DJ पर लगा सख्त बैन
तारापुर में दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें 33 स्थानों पर प्रतिमा स्थापना और डीजे पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।

तारापुर में 33 स्थानों पर स्थापित होंगी मां दुर्गा की प्रतिमाएं
HighLights
तारापुर में दुर्गापूजा के लिए 33 प्रतिमाएं होंगी स्थापित।
डीजे बजाने और अश्लील गीतों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध।
भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था व स्वास्थ्य अलर्ट पर विशेष ध्यान।
संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर)। दुर्गापूजा को को लेकर शनिवार को अनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक एसडीओ महेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले वर्ष की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर इस बार आवश्यक सुधार को लेकर सुझाव लिए गए।
अनुमंडल क्षेत्र में 33 स्थानों पर प्रतिमा स्थापित होने को देखते हुए तिलड़िहा में भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। पूजा समितियों ने श्रद्धालुओं के पैदल आवागमन के लिए रास्ता उपलब्ध कराने और सड़क किनारे मिट्टी भराने की मांग रखी।
डीजे बजाने और अश्लील गीतों के प्रसारण पर प्रतिबंध
बैठक में डीजे बजाने और अश्लील गीतों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया। सभी पूजा समितियों का वाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। एसडीओ ने पंडालों के समीप पर्याप्त पानी, सुरक्षित बिजली व्यवस्था और अग्निशमन इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। बिजली व अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा।
विसर्जन के दौरान एसडीआरएफ की टीम तैनात रहेगी। बिना पंजीयन वाले वाहनों को जब्त करने तथा स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष, अंचल व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
