Move to Jagran APP

खेल मैदान में स्टेडियम बनाने की मांग

मुंगेर। प्रखंड मुख्यालय अवस्थित महदेवा मध्य विद्यालय के पीछे अवस्थित एकमात्र खेल मैदान में स्टेडियम क

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 07:30 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 07:30 PM (IST)
खेल मैदान में स्टेडियम बनाने की मांग

मुंगेर। प्रखंड मुख्यालय अवस्थित महदेवा मध्य विद्यालय के पीछे अवस्थित एकमात्र खेल मैदान में स्टेडियम का निर्माण नहीं होने से मैदान दिनोंदिन खराब होता जा रहा है। मैदान के चारों तरफ से खुले रहने के कारण मवेशी दिनभर मैदान में विचरण करते रहते हैं। इसके कारण मैदान में जगह-जगह गड्ढे बनते जा रहे हैं। वहीं सड़क का पानी मैदान हो कर बहने से मैदान का एक भाग पूरी तरह से कीचड़मय हो जाता है। इसके कारण खेलने तथा विभिन्न सुरक्षा बल में नौकरी के लिए दौड़ लगाने वाले युवा बेरोजगारों को काफी कठिनाई उठानी पड़ती है। विदित हो कि प्रखंड का यह एकमात्र खेल मैदान है जहां चुनावी वर्ष में बड़े-बड़े नेताओं का आम सभा तथा उड़न खटोला इसी मैदान में उतरता है। नेता भाषण देकर चले जाते हैं। कार्यकर्ता बांस बांस बल्ले उखाड़ लेते हैं। लेकिन मैदान की मरम्मत करने का काम कोई नहीं करता। इसके अलावा मैदान के चारों ओर आवासीय परिसर बनाए जाने के लिए भारी सामान लेकर ट्रैक्टर मैदान होकर गुजरते हैं। जिससे मैदान की हल्की मिट्टी बैठ जाती है। दौड़ने वाले गिरकर घायल हो जाते हैं। 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने इस मैदान में मिनी स्टेडियम बनाने का शिलान्यास किया था। लेकिन शिलान्यास के बाद आज तक मैदान की स्थिति को सुधारने का काम नहीं किया। वहीं वर्तमान सरकार द्वारा भी हरेक प्रखंड में एक स्टेडियम के निर्माण की घोषणा भी बरियारपुर प्रखंड के लिए हवा-हवाई साबित हुई। खिलाड़ी गगन कुमार, राजीव कुमार, विक्की कुमार, प्रिस कुमार सहित अन्य ने सरकार से मैदान की चारदीवारी कर मिनी स्टेडियम बनाने की मांग की है। जिससे मैदान का अस्तित्व बचा रह सके†ा

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.