कार्रवाई नहीं होने पर राजद करेगा आंदोलन
मुंगेर। राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष संजय पासवान ने जमालपुर डीएवी प्रकरण की तीखी ¨नदा की है
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Nov 2017 07:20 PM (IST)Updated: Wed, 29 Nov 2017 07:20 PM (IST)
मुंगेर। राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष संजय पासवान ने जमालपुर डीएवी प्रकरण की तीखी ¨नदा की है। संस्कार भारती और भारतीय आर्य समाज द्वारा बच्चों में अच्छे संस्कार देने की बात की जाती है। डीएवी में हुए प्रकरण के बाद ये संस्थाएं अपनी बातों को भूल कर डीएवी के प्राचार्य और प्रबंधन पर लगातार पर्दा डालने और मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। प्राचार्य पर अविलंब कार्रवाई की मांग है। संजय पासवान ने कहा की स्कूल प्रबंधन जल्द से जल्द करें। ऐसा नहीं होने पर अन्यथा राष्ट्रीय जनता दल सड़कों पर उतर कर जन आंदोलन करेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें