Move to Jagran APP

बिहार में 12 AK 47 के बाद फिर मिले दो AK 47 के पार्ट्स, कुंओं-तालाबों में सर्च जारी

बिहार के मुंगेर में एके 47 की खोज के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है। इस दौरान रविवार को भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 12:25 PM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 09:33 PM (IST)
बिहार में 12 AK 47 के बाद फिर मिले दो AK 47 के पार्ट्स, कुंओं-तालाबों में सर्च जारी
बिहार में 12 AK 47 के बाद फिर मिले दो AK 47 के पार्ट्स, कुंओं-तालाबों में सर्च जारी

मुंगेर [जेएनएन]। बिहार के मुंगेर में बीते दिन एके 47 रायफलों का जखीरा मिलने के बाद पुलिस ने सर्च अभियान और तेज कर दिया है। शनिवार से रविवार तक पुलिस की कई टीमें जिले में जगह-जगह कहीं जमीन खोदी जा रही है तो कहीं कुंअों व तालाबों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुंगेर के बरदह गांव में फिर दो एके 47 के पार्ट्स बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

loksabha election banner

एके 47 के पुर्जों के साथ दो गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के लिए बदनाम मुंगेर में बरदह गांव में सर्च अभियान के दौरान गंगा किनारे से दो एके 47 रायफलों के पार्ट्स बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो संदिग्‍धों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गांव में सर्च अभियान को और सघन कर दिया गया है।

जगह-जगह कुंओं-तालाबों में खोज जारी

बताया जा रहा है कि पुलिस की कई टीमें मुंगेर में जगह-जगह कुंओं-तालाबों के अंदर एके 47 को खोज रही हैं। संदेह के आधार पर जमीन को भी खोदा जा रहा है। जिला की सीमा के पार अन्‍य जिलों के इलाकों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह अभियान हजारीबाग से तौफीर आलम की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही के आधार पर चलाया जा रहा है। उसकी ही निशानदेही पर बीते दिन तौफीर गांव में स्थित एक कुएं से 12 एके 47 रायफल बरामद किए गए थे।

लगातार हो रही छापेमारी

एसपी बाबू राम ने बताया कि बीते 29 अगस्त को मो. इमरान को मुंगेर पुलिस ने तीन एके 47 रायफलों के साथ गिरफ्तार किया था। बाद में मो. शमशेर और इमरान की बहन रिजवाना  को भी पुलिस ने तीन एके 47 रायफलों के साथ बरदह गांव से गिरफ्तार किया था। दरअसल, जबलपुर आर्डिनेंस डिपो से तस्करी कर 60 से 70 एके 47 रायफल मुंगेर आने की बात सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय है। पुलिस तस्करी कर लाए गए एके 47 रायफलों की बरामदगी तथा अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी कर रही है।

गिरफ्तार तौफीर ने दी अहम जानकारी

इसी दौरान एएसपी अभियान राणा नवीन सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम ने हजारीबाग से तौफीर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद तौफीर ने पुलिस को एके 47 की तस्करी के बारे में अहम जानकारियां दीं। तौफीर ने ही पुलिस को यह जानकारी दी कि बरदह और तौफीर के बीच बहियार में बने कुओं में कई एके 47 रायफल छुपाकर रखे गए हैं। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम ने गुरुवार की रात से छापामारी में लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.