बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर हुई चर्चा
मुंगेर। प्रखंड के सुपौर-जमुआ पंचायत अंतर्गत कमरगामा प्राथमिक विद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय प
मुंगेर। प्रखंड के सुपौर-जमुआ पंचायत अंतर्गत कमरगामा प्राथमिक विद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय पासवान जन संघर्ष मोर्चा का एकदिवसीय जिला सम्मेलन मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गणेश पासवान, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य व्यूटी विश्वास उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के जिला सचिव प्रमोद पासवान कर रहे थे। सम्मेलन में मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला पार्षद ने कहा कि पासवान समाज में शिक्षा के प्रति अभी भी जागरूकता की कमी है। यही कारण है कि हम आज भी पिछड़े हुए हैं। हमारे देश में नारियां सदैव ही पूजनीय रही है। मौके पर जिप सदस्य ने भरी सभा में संकल्प लिया कि वह अपने बेटे या बेटी की शादी में न तो दहेज देगी और न ही दहेज लेगी। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गणेश पासवान ने कहा कि हमारे पूर्वजों में चौहरमल से लेकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जैसे लोग रहे हैं। बाबा साहब के कथन की याद दिलाते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि उनका कथन था कि शिक्षित बनो और संगठित होकर संघर्ष करो। सम्मेलन में सुदर्शन पासवान, रामस्वरूप पासवान, हरिलाल दास, उमाकांत पासवान, चांदनी पासवान, संजय पासवान, धर्मवीर पासवान, गायत्री देवी, शंकर पासवान, विजय पासवान, र¨वदर पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।