Move to Jagran APP

सशक्त महिला ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करती है : कुलपति

जागरण संवाददाता मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से राष्ट्रीय बालिका

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 07:00 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:00 PM (IST)
सशक्त महिला ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करती है : कुलपति
सशक्त महिला ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करती है : कुलपति

जागरण संवाददाता, मुंगेर : मुंगेर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आनलाइन वर्चुअल गोष्ठी व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुंगेर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. श्यामा राय ने कहा कि यह राष्ट्र के लिए एक गौरव का दिन है। एक राष्ट्र अपनी मातृ शक्ति ,अपनी महिला शक्ति को ना सिर्फ सम्मानित करता है, बल्कि उसको उसकी शक्ति को पहचानने के लिए एक दिवस विशेष के रूप में उसे याद करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि किसी भी राष्ट्र की सामाजिक स्थिति की पहचान उस समाज में महिलाओं की स्थिति को देखकर लगाया जा सकता है। मैं समझती हूं कि भारत में महिलाओं की स्थिति एक विरोधाभास की स्थिति दर्शाती है। एक तरफ जहां देश की वित्त मंत्री महिला है ,महिलाएं फाइटर जेट उड़ा रही हैं, ट्रेनें चला रही,हैं, महिलाएं संसद से लेकर सड़क तक नेतृत्व कर रही हैं, तो दूसरी तरफ महिलाओं को अपनी जीवन रक्षा के लिए कोख से लेकर कब्र तक संघर्ष करना पड़ रहा है। यह अवसर है आत्म चितन का, आत्ममंथन का और अपराध बोध का। जब तक हम और हमारा समाज अपराध बोध और आत्म चितन नहीं करेगा महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध में कमी नहीं आ सकती। उन्होंने कहा है कि एक सशक्त महिला ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करती है, इसलिए बालिका विकास राष्ट्र का विकास है। आज हमारे समाज में कुछ सामाजिक कुरीतियां, सामाजिक अपराध ऐसे हैं, जिसमें हम आज भी बालिका को ,महिला को सुरक्षित नहीं पाते हैं। भ्रूण हत्या ,बाल विवाह, यौन प्रताड़ना, घरेलू हिसा ,दहेज हत्या दुष्कर्म,अत्याचार जैसी तमाम समस्याएं महिलाओं को अपने जीवन के प्रत्येक पड़ाव पर एक अभिशाप के रूप में घेरे हुए है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डा. राहुल कुमार, डा. बंदना कुमारी, डा. शोभा रानी, डा. चंदन कुमार, डा. संजय मांझी, प्रो. राज किशोर प्रसाद ने भी विचार रखें। आनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से 50 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.