यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
युवक की हत्या कर शव को पेड़ में लटकाया
अररिया। सदर थाना क्षेत्र दियारी नहर फाटक के पास शुक्रवार को पुलिस ने एक युवक का शव बर

अररिया। सदर थाना क्षेत्र दियारी नहर फाटक के पास शुक्रवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। छानबीन के क्रम में पुलिस ने युवक के जेब से एक ¨जदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार किसी ने युवक को पहले बुरी तरह से पीटा फिर उसके गले में फंदा डालकर शव को सेमल के एक पेड़ में लटका दिया होगा। क्योंकि युवक के शरीर पर मारपीट करने के कई जख्म पाए गये है। लेकिन देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो पायी है। पहचान के लिए पुलिस उसके शव को सुरक्षित रखी है। मौके पर पहुंचे एएसपी कासिम ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए विभिन्न थानों में वायरलेस किया गया है।
जानकारी के अनुसार आसपास के लोग सुबह लकड़ी चुनने के लिए गये। लकड़ी चुनने के क्रम में बांस की झाड़ी के निकट सेमल के पेड़ के निकट एक युवक को देखा। नजदीक जाने पर देखा कि युवक की मौत हो गयी है और शव को पेड़ से लटका दिया गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। युवक का उम्र करीब 35 वर्ष बतायी जा रहा है। वह पैंट व जैकेट पहना हुआ था।
