यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सूबे में किसानों की स्थिति बदहाल : तारिक अनवर
जागरण संवाददाता मुंगेर सरकार जनसमस्या की ओर ध्यान नहीं नहीं दे रही है। सूबे से पलायन

जागरण संवाददाता, मुंगेर : सरकार जनसमस्या की ओर ध्यान नहीं नहीं दे रही है। सूबे से पलायन नहीं कम हो रहा है। देश में सबसे अधिक पलायन राज्य से हुआ है। यहां के किसान बदहाल स्थिति में हैं। किसानों को न समय पर खाद उपलब्ध कराई जाती है और न ही धान की खरीद किसानों से समय पर की गई। स्थानीय स्तर पर बिजली की दरों में काफी वृद्धि हुई है। साथ ही बिजली में कटौती भी की जा रही है, इससे किसान परेशान हैं। उक्त बाते अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से देश की जनता परेशान है। भाजपा का एक ही फार्मूला है धार्मिक उन्माद पैदाकर राजनीति लाभ लेना, लेकिन देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। पांच राज्यों के चुनाव का प्रभाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में राजद से गठबंधन नहीं होने की स्थिति में कांग्रेस एमएलसी की सभी 24 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी में जल्द ही हर स्तर पर संगठनात्मक चुनाव होंगे। राज्य में 30 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस इस अवसर पर जमालपुर विधायक डा. अजय कुमार सिंह, बिहार कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के स्थापना प्रभारी प्रो. देवराज सुमन, जमालपुर नगर कमेटी के अध्यक्ष साईं शंकर मौजूद थे।