यक्ष्मा नियंत्रण में मुंगेर रहा बिहार में अव्वल
मुंगेर। यक्ष्मा नियंत्रण को लेकर बिहार में चलाए जा रहे जन कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के अंत
मुंगेर। यक्ष्मा नियंत्रण को लेकर बिहार में चलाए जा रहे जन कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत मुंगेर बिहार में अव्वल पायदान पर रहा।
यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जनवरी 2019 से जून 2019 के बीच 6768 क्षमा मरीजों की जांच की गई थी। जिनमें 896 मरीज में यह बीमारी पॉजिटिव पाया गया था। यक्ष्मा नियंत्रण में बिहार में एक नंबर पर आने को लेकर सिविल सर्जन ने जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. ध्रुव कुमार को बधाई देते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। मौके पर डॉ. ध्रुव कुमार ने कहा कि यक्ष्मा पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई जा सकती है। इसके लिए आम नागरिकों को भी काफी सजग होने की जरुरत है। हमारी थोड़ी सी जागरुकता के जरिये इस रोग को पूर्ण रूप से खत्म कर सकते हैं। इसके लिए हमे समय समय पर जांच कराकर दवाई लेने की जरूरत है।