Move to Jagran APP

छठे वेतन की मांग को लेकर निगम कर्मी गए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

मुंगेर। छठे वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर नगर निगम के कर्मी गुरूवार से अनिश्चित कालीन हड़

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 09:07 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 06:30 AM (IST)
छठे वेतन की मांग को लेकर निगम कर्मी गए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर
छठे वेतन की मांग को लेकर निगम कर्मी गए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

मुंगेर। छठे वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर नगर निगम के कर्मी गुरूवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर की साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं पर इसका असर दिखने लगा। बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन एवं बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ के संयुक्त आह्वान में निगम के स्थाई व अस्थाई सफाई कर्मी , कर्मचारी और कस्तूरबा वाटर व‌र्क्स के जलकल कर्मचारी हड़ताल में शामिल है। इस दौरान महासंघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो के नेतृत्व में कर्मी ने गेट में ताला लगाकर वहां धरना दिया और निगम प्रशासन के विरूद्ध नारे लगाए। महामंत्री ने कहा कि जब तक सरकार संघ की मांगों को पूरा नहीं करता है, तब तक निगम कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। बताते चलें कि महासंघ ने दो हफ्ते पूर्व ही हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। लेकिन निगम प्रशासन के भरोसे पर हड़ताल को टाल दिया गया। महा मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को छठा वेतन, दैनिक मजदूरी 425 रुपए प्रतिदिन करने, सफाई मजदूरों के पीएफ राशि जमा करने, सेवानिवृत्त कर्मियों का सभी बकाया राशि के साथ पेंशन राशि भुगतान करने, सफाई कर्मियों को वर्दी तथा साबुन उपलब्ध कराने, सार्वजनिक छुट्टी के दिन कार्य करने के एवज में ओवरटाइम का भुगतान, अनुकंपा पर बहाली की मांग सहित अन्य मुद्दों को लेकर महासंघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए।

loksabha election banner

-----------

शहर में लगेगा कूड़े की ढ़ेर

नगर निगम के सफाई कर्मी के हड़ताल पर जाने से शहर की सफाई व्यवस्था पर इसका व्यापक असर गुरुवार को ही दिखने लगा। कूड़ा का उठाव नहीं होने के कारण जगह जगह कूड़े की ढ़ेर दिखाई दे रहा था। यदि हड़ताल शीघ्र ही समाप्त नहीं हुआ तो शहर का हर गली में कूड़े की ढ़ेर दिखाई देने लगा है। आगामी त्योहार के दौरान निगम कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए सफाई को लेकर आम नागरिक चितित है। बताते दें कि शहर में प्रतिदिन करीब सौ मन कचरे का उत्पादन होता है।

-----------

पानी की भी होगी किल्लत

कस्तूरबा वाटर व‌र्क्स के जलकल कर्मचारी को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से नगर निगम के 23 वार्ड में जलापूर्ति की समस्या पैदा हो गई है। इन वार्डों के लोग कस्तूरबा वाटर वर्कस के द्वारा जलापूर्ति की व्यवस्था पर ही निर्भर है।

------------

हड़ताल के कारण सूना दिखा नगर निगम

अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण नगर निगम के मुख्य गेट पर ताला लटका दिखा। नगर निगम परिसर गुरुवार को वीरान सा दिख रहा था । कागजी कामों को लेकर आए लोग नगर निगम के आसपास भटकते दिखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.