सद्गुरु महर्षि मेंहीं की 135 वीं जयंती 17 मई को मनाई जाएगी
मुंगेर। सोमवार को सत्संग आश्रम नयागांव परिसर में सत्संग समिति के अध्यक्ष अर्जुन तांती की अध्यक्षता मे
मुंगेर। सोमवार को सत्संग आश्रम नयागांव परिसर में सत्संग समिति के अध्यक्ष अर्जुन तांती की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का संचालन सचिव ओमप्रकाश गुप्ता कर रहे थे। उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए आगामी 4 महीने तक के सत्संग आश्रम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। वहीं बैठक में सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंसजी महाराज की परम पावन 125 वी जयंती समारोह आगामी 17 मई को धूमधाम से मनाने पर चर्चा हुई। प्रभात फेरी में पुरुषों के अलावा महिला एवं बच्चों की भी भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ सामूहिक भंडारा गुरु लंगर का आयोजन भी किए जाने पर सहमति बनी।
प्रचार मंत्री राजन कुमार चौरसिया ने कहा कि संतमत सत्संग सर्व धर्म समन्वय का मत है। सद्गुरु महर्षि मेंहीं ने सभी धर्मों एवं पंथों को एक करने का प्रयास किया था। आगामी 17 मई को महर्षि मेंही जयंती के अलावा 18 मई को भगवान बुध की भी जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। मौके पर सीताराम वैध, जयशंकर प्रसाद, बिदेश्वरी प्रसाद, सुभाष चौरसिया अभिमन्यु साह, जगदीश पंडित, अंबिका तांती, अशोक प्रसाद, गणेश, हलदर पंडित सहित दर्जन लोग उपस्थित थे।