चार बच्चों के पिता संग भागी थी प्रेमिका, परिजनों ने दोनों धुना
मुंगेर। चार बच्चे के पिता के साथ शादी करने की नीयत से भागी लड़की और उसके प्रेमी को मंगलव
मुंगेर। चार बच्चे के पिता के साथ शादी करने की नीयत से भागी लड़की और उसके प्रेमी को मंगलवार को कल्याणपुर स्टेशन पर पकड़ कर लड़की के परिजन ने ताबड़तोड़ पिटाई शुरू कर दी। दोनों की धुनाई होता देख करहरिया पश्चिमी पंचायत के सरपंच नंदकुमार ने हस्तक्षेप किया और प्रेमी युगल को भीड़ से निकाल कर बरियारपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर बरियारपुर थाना पहुंची।
घटना के संबंध में बताया गया कि लड़की के भागने के बाद उनके परिजन दोनों को खोज कर रहे थे। मंगलवार परिजन ने दोनों को कल्याणपुर स्टेशन के समीप पकड़ लिया। लड़की के दादा भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र निवासी ने बताया कि पोती के गायब होने पर मैंने श्यामपुर थाना क्षेत्र के गौरा निवासी सक्कन पासवान के पुत्र मोहन पासवान के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मोहन पासवान उनकी पोती की शादी के लिए बात चला रहा था। वह अगवा (मध्यस्थ) की भूमिका निभा रहा था। लेकिन पोती की शादी कराने के बदले बहला फुसला कर उसका अपहरण कर लिया। मोहन पासवान पहले से शादीशुदा है और चार बच्चे का पिता है। थाना में आरोपित मोहन पासवान की पत्नी सजौरी निवासी राजो देवी ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले हुई थी तथा उसके चार बच्चे हैं। वहीं मोहन पासवान ने बताया कि लड़की ही मुझ पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। शादी नहीं करने पर मरने की धमकी दे रही थी। जिसके बाद 17 फरवरी की रात दो बजे मैं लड़की के घर से उसे लेकर निकल गया। तीन दिनों तक लड़की को लेकर इधर-उधर घूमता रहा। मंगलवार को सुलतानगंज से ऑटो से उतरकर वह लड़की के साथ घर जा रहा था तथा इसी क्रम में लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। वहीं लड़की का कहना था कि वह मोहन पासवान के साथ ही रहेगी। बरियारपुर पुलिस ने दोनों के अपने कब्जे में लेकर मधुसुदनपुर थाना को सूचना दी। इसके बाद मधुसूदनपुर थाना पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।