धरहरा में अवैध हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
मुंगेर। नक्सल प्रभावित दशरथी गांव में छापेमारी कर पुलिस अवैध हथियार के साथ पांच लोगों को गि
मुंगेर। नक्सल प्रभावित दशरथी गांव में छापेमारी कर पुलिस अवैध हथियार के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दशरथी गांव में गजाधर ¨बद के घर में भारी मात्रा में हथियार व कारतूस है। गजाधर ¨बद के घर में कुछ लोग जमा होकर अपराध की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर धरहरा थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी कर गजाधर ¨बद के घर एक मास्केट, चार देसी पिस्तौल और 20 राउंड ¨जदा कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस ने गजाधर ¨बद, नवीन ¨बद, परवीन ¨बद, अविनाश ¨बद और नीरज ¨बद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पांचों आरोपित एक ही परिवार के सदस्य हैं। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि हथियार और गोलियां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए लाया गया था। जिसे पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। दूसरी ओर गिरफ्तार अभियुक्त अविनाश ¨बद ने बताया कि वर्षों पूर्व उनके भाई राजकिशोर ¨बद को गांव के ही ललन ¨बद ने हत्या के इरादे से गोली मार दी थी। यह मामला कोर्ट में लंबित है। हाल के दिनों से ललन ¨बद द्वारा केश को उठाने की बार बार धमकी दी जा रही थी। केश नहीं उठाने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी। ललन ¨बद द्वारा ही घर में हथियार छिपा कर रख दिया गया और पुलिस को सूचना देकर मेरे पूरे परिवार को फंसा दिया गया।