हजारों वाहनों के साथ अनंत सिंह ने किया रोड शो
मुंगेर। मुंगेर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का एलान कर चुके मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत ¨
मुंगेर। मुंगेर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का एलान कर चुके मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत ¨सह ने शुक्रवार को जिला में रोड शो किया। रोड शो में विधायक के साथ हजारों छोटे बड़े वाहन शामिल थे। रोड शो में शामिल सभी वाहन में महागठबंधन दलों के नेताओं की तस्वीर लगी बैनर लगा हुआ था। मुंगेर सीमा में प्रवेश करते ही हेमजापुर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता निलेश ¨सह, नुरुल्लाह, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. हेमंत कुमार, श्याम सुंदर राम ,अजीत ¨सह रिशु ने अनंत ¨सह का स्वागत किया। इसके बाद ¨सघिया, पड़हम, शहीद स्मारक चौक हेरूदियारा, सफियाबाद, नौवागढ़ी, बरियारपुर आदि जगहों पर विधायक का स्वागत किया गया। अनंत ¨सह ने कहा कि महागठबंधन से मेरा चुनाव लड़ना पक्का है। मैं मुंगेर की जनता का आशीर्वाद लेने निकला हूं। मैं मुंगेर की जनता का सेवा करूंगा। मुंगेर का विकास करना ही मेरा मुख्य चुनावी मुद्दा होगा।