मथुरा वृंदावन के कलाकारों से सजेगा जगधात्री पूजा महोत्सव
मुंगेर। नगर के रेलवे पानी टंकी मैदान में हर साल की तरह इस साल भी माता जगधात्री की पूजा ह
मुंगेर। नगर के रेलवे पानी टंकी मैदान में हर साल की तरह इस साल भी माता जगधात्री की पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। पूजा में इस बार आकर्षण का केंद्र मथुरा एवं वृंदावन से आए कलाकारों की प्रस्तुति होगी।
इस वर्ष का पूजा समारोह 17, 18 एवं 19 नवंबर को होगा। 20 को प्रतिमा का विसर्जन होगा। गौरतलब रेलवे के पानी टंकी मैदान में 1964 से जगधात्री प्रतिमा एवं पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। संयोजक ¨रकू ¨सह ने बताया कि इस साल के तीन दिवसीय पूजा पूजा महोत्सव के पहले दिन प्रतिमा स्थापना पूजा बंगाल से आए पंडित के द्वारा किया जाएगा। वहीं संध्या बेला में स्थानीय कलाकारों के द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। दूसरे दिन 18 नवंबर को विवाहित एवं अविवाहित महिलाओं के लिए शंख ध्वनि एवं मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तीसरे दिन 19 नवंबर को भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन वृंदावन एवं मथुरा से आए कलाकारों के द्वारा आकर्षक कृष्ण लीला, मयूर नृत्य के आकर्षक झांकी के साथ किया जाएगा। समारोह को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, सचिव एसके आर्य, अमित सिन्हा, रोहित सिन्हा, सतीश चंद्र, पार्षद पंकु पासवान, राजेश्वर शुक्ला, जूग्गू दादा, विनोद ¨सह, चंद्रचूर साक्षी, पंकज श्रीवास्तव, मनोज ¨सह आदि जुटे हुए हैं।