पटना में धमाल मचाएंगे हंसपुरी संगीत घराना के बाल कलाकार
मुंगेर। पटना के बिहार बाल भवन में 18 नवंबर को आयोजित बाल लोक संगीत उत्सव किलकारी में हसं
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:27 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 07:27 PM (IST)
मुंगेर। पटना के बिहार बाल भवन में 18 नवंबर को आयोजित बाल लोक संगीत उत्सव किलकारी में हसंपुरी संगीत घराना के बाल कलाकार धूम मचाएंगे। पारंपरिक लोक गायन शैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में हंसपुरी घराने के बाल कलाकार दीपिका कुमारी, रितिका कुमारी, साक्षी कुमारी, आदित्य कुमार, का चयन 'समूह लोक गीत' के लिए किया गया है। चयन किए जाने पर 'जिला यूथ अवार्ड और जिला महिला सम्मान' से पुरस्कृत हंसपुरी घराना की संरक्षक अंजलि ने हर्ष व्यक्त कर कहा कि मुंगेर से मात्र एक बाल कलाकार के चयनित दल में दीपिका व समूह अपनी माटी की सांस्कृतिक विरासत व अंगीका गीत की खुशबु से मुंगेर की लोक संस्कृति से लोगों को अवगत कराएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें