सड़क दुर्घटना ने छीन ली दो गांव की खुशियां
मुंगेर। काली पूजा देखकर लौट रहे प्रखंड के दो गांवों के बच्चों को कहां पता था कि तेज
मुंगेर। काली पूजा देखकर लौट रहे प्रखंड के दो गांवों के बच्चों को कहां पता था कि तेज रफ्तार उनके गांवों की रात काली कर देगी। और जब तक कोई कुछ समझता तब तक सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की काली रात रात ने चार ¨जदगी लील ली। स्थिति यह कि काली पूजा और फिर आने वाले छठ महापर्व की खुशियां दोनों गांवों में गम में बदल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही दोनों गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। पर तब तक तो काफी विलंब हो चुका था। घायलों और मृतकों को पीएचसी ले जाया जा चुका था। पर घटना स्थल तेज रफ्तार के कहर का गवाह बना हुआ था। दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी यह स्पष्ट था। दोनों बाइक की टक्कर इतनी जबदस्त थी कि दोनों के परखच्चे उड़ गए। बाइक की स्थिति को देख कर सहज ही रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता था।
इधर एक साथ चार युवाओं की मौत के बाद संग्रामपुर पीएचसी में परिजन की चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा। परिजन के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम हो जा रही थी। परिजन को सांत्वना देने की कोशिश करने वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।
======