दबंगों ने मारकर पूर्व मुखिया को किया घायल
मुंगेर। मय पंचायत की पूर्व मुखिया संतोषी देवी के साथ उसी गांव के सुभाष यादव ने मारपीट की। स्थान
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 08:27 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 08:27 PM (IST)
मुंगेर। मय पंचायत की पूर्व मुखिया संतोषी देवी के साथ उसी गांव के सुभाष यादव ने मारपीट की। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पूर्व मुखिया संतोषी देवी को सदर अस्पताल पहुंचाया। पूर्व मुखिया ने बताया कि हम अपने बच्चे को डाक्टर से दिखा कर घर लौट रहे थे तभी गांव के निकट सुभाष यादव ने रोक कर लाठी व डंडे से मारपीट कर मुझे जख्मी कर दिया। उस समय सुभाष यादव के साथ तीन से चार लोग शामिल थे। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ¨मटू कुमार ¨सह ने कहा कि पूर्व मुखिया के साथ मारपीट की घटना घटी है। लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें