3.20 लाख का चेक हुआ बाउंस, मुंगेर का साइकिल कारोबारी गिरफ्तार, लुधियाना कोर्ट के वारंट पर पंजाब पुलिस का एक्शन
Munger Arrested Ludhiana Punjab Police Cheque Bounce: पंजाब पुलिस ने मुंगेर के एक स्थानीय व्यापारी शशिभूषण को 3.20 लाख रुपये ...और पढ़ें

मुंगेर के साइकिल पट्टी से गिरफ्तार व्यापारी शशिभूषण को कोर्ट में पेशी के बाद पंजाब ले जाती लुधियाना पुलिस।
HighLights
पंजाब पुलिस ने मुंगेर के व्यापारी शशिभूषण को गिरफ्तार किया।
3.20 लाख रुपये के चेक बाउंस और धमकी का आरोप।
लुधियाना कोर्ट के आदेश पर हुई यह गिरफ्तारी।
संवाद सहयोगी, मुंगेर। Munger Arrested Ludhiana Punjab Police Cheque Bounce: पंजाब के लुधियाना स्थित एक प्रतिष्ठित साइकिल निर्माण फैक्ट्री से 3.20 लाख रुपये मूल्य की साइकिलें खरीदकर बकाया राशि का भुगतान न करना मुंगेर के एक स्थानीय व्यापारी को भारी पड़ गया।
चेक बाउंस और तगादा करने आए फैक्ट्री प्रतिनिधि को धमकी देने के मामले में मंगलवार को लुधियाना (पंजाब) पुलिस की टीम ने मुंगेर पहुंचकर स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस के सहयोग से आरोपित व्यापारी शशिभूषण उर्फ शशि को धर दबोचा।
मामले की जानकारी देते हुए लुधियाना पुलिस के दारोगा सोमना सिंह ने बताया कि वे लुधियाना कोर्ट के सख्त आदेश पर चौकी संख्या छह से मुंगेर पहुंचे थे। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपित को शहर के व्यस्ततम बाजार साइकिल पट्टी से गिरफ्तार किया।
लुधियाना की साइकिल फैक्ट्री से 3.20 लाख रुपये का सामान खरीदकर फर्जी/बाउंस चेक देने के मामले में मुंगेर का व्यापारी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस (चौकी संख्या 6, लुधियाना) की दो सदस्यीय टीम ने स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस के सहयोग से साइकिल पट्टी से दबोचा
फैक्ट्री प्रतिनिधि का आरोप: बकाया रुपये मांगने जब दो बार मुंगेर आए, तो व्यापारी ने दी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी
लुधियाना कोर्ट द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर कार्रवाई; कागजी प्रक्रिया के बाद आरोपित को पंजाब ले गई पुलिस
मुंगेर न्यायालय में नियमानुसार पेशी और ट्रांजिट रिमांड प्रक्रिया पूरी करने के बाद देर शाम पंजाब पुलिस आरोपित को अपने साथ लेकर रवाना हो गई।
3.20 लाख का चेक बाउंस और धमकी देने का गंभीर आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यापारी शशिभूषण ने लुधियाना की एक साइकिल फैक्ट्री से करीब 3 लाख 20 हजार रुपये की साइकिलें मंगवाई थीं। बकाया राशि चुकता करने के लिए जब उन्होंने फैक्ट्री मालिक को बैंक चेक सौंपा, तो वह बाउंस हो गया।
इसके बाद जब फैक्ट्री के प्रतिनिधि बकाये रकम का तगादा करने दो बार मुंगेर पहुंचे, तो आरोप है कि व्यापारी ने भुगतान करने के बजाय उनके साथ कथित रूप से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया।
कोर्ट के कड़े रुख के बाद हुई पंजाब पुलिस की कार्रवाई
व्यापारी के अड़ियल रवैये और बकाया का भुगतान न करने के बाद पीड़ित फैक्ट्री मालिक ने लुधियाना की अदालत का दरवाजा खटखटाया। लगातार सुनवाई और सम्मन के बाद जब आरोपित उपस्थित नहीं हुआ, तो न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए गिरफ्तारी का आदेश जारी किया।
इसके बाद पंजाब पुलिस ने मुंगेर कोतवाली पुलिस से संपर्क साधा और संयुक्त छापेमारी कर गिरफ्तारी को अंजाम दिया। चेक बाउंस से शुरू हुआ यह लेन-देन का विवाद अब व्यापारी के लिए कानूनी फंदे में बदल चुका है।
यह भी पढ़ें- मुंगेर में रिटायर हेडमास्टर के घर 18.5 लाख की भीषण डकैती! परिवार को बनाया बंधक; शहीद बेटी के जेवर भी लूट ले गए
