विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पासपोर्ट, वीजा और बैंकिंग कार्यों के लिए बढ़ी जागरूकता; मुंगेर में 31 अक्टूबर तक 261 जोड़ों ने कराया विवाह निबंधन

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:18 AM (IST)

Munger Court Marriage Registration : मुंगेर में निबंधन कार्यालय में विवाह और पारंपरिक शादी के बाद पंजीकरण कराने वाले जोड़ों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पासपोर्ट, वीजा जैसे कार्यों के लिए विवाह प्रमाणपत्र की बढ़ती जागरूकता इसका मुख्य कारण है।

Munger Court Marriage Registration : निबंधन कार्यालय में 10 महीने में 42 जोड़ों ने रचाई शादी, पंजीकरण में 29% उछाल।

Munger Court Marriage Registration : निबंधन कार्यालय में 10 महीने में 42 जोड़ों ने रचाई शादी, पंजीकरण में 29% उछाल।

HighLights

  1. मुंगेर में निबंधन कार्यालय में विवाह की संख्या बढ़ी।

  2. पारंपरिक शादी के बाद पंजीकरण में भी उल्लेखनीय वृद्धि।

  3. पासपोर्ट, वीजा हेतु विवाह प्रमाणपत्र की अनिवार्यता बढ़ी।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। Munger Court Marriage Registration : शादी के लिए अब भव्य समारोह, दिखावा और भारी तामझाम ही एकमात्र विकल्प नहीं रह गया है। समय बदलने के साथ युवाओं और परिवारों की सोच में बदलाव आ रहा है और कई जोड़े सीधे निबंधन कार्यालय पहुंचकर कानूनी रूप से विवाह के बंधन में बंध रहे हैं।

मुंगेर जिला निबंधन कार्यालय के ताजा आंकड़े बताते हैं कि कार्यालय में विवाह संपन्न कराने वाले जोड़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2024 में जहां 26 जोड़ों ने निबंधन कार्यालय में विवाह किया था, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 29 हो गई। वर्ष 2026 में 31 अक्टूबर तक ही 42 जोड़े यहां विवाह कर चुके हैं।

निबंधन कार्यालय में विवाह के आंकड़ों में 44.83 प्रतिशत का उछाल

निबंधन कार्यालय में विवाह कराने के आंकड़ों में इस वर्ष उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में पिछले साल की तुलना में तीन अधिक जोड़ों ने विवाह किया था, जो 11.54 प्रतिशत की वृद्धि थी। वहीं, वर्ष 2026 के पहले 10 महीनों में ही 42 जोड़ों ने कार्यालय में विवाह किया है। यह पिछले पूरे वर्ष के 29 विवाह की तुलना में 13 अधिक है। प्रतिशत के लिहाज से इसमें 44.83 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। अभी वर्ष के दो महीने शेष हैं, ऐसे में सालाना आंकड़ा और बढ़ने की पूरी संभावना है।

पारंपरिक शादी के बाद पंजीकरण के प्रति भी बढ़ी जागरूकता

पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी करने के बाद विवाह का आधिकारिक पंजीकरण कराने वालों की संख्या में भी इस वर्ष तेजी आई है। वर्ष 2024 में 224 जोड़ों ने विवाह निबंधन कराया था, जबकि वर्ष 2025 में यह आंकड़ा घटकर 202 रह गया था (22 कम निबंधन यानी 9.82 प्रतिशत की गिरावट)। हालांकि, वर्ष 2026 में 31 अक्टूबर तक ही 261 जोड़े विवाह का पंजीकरण करा चुके हैं। यह पिछले पूरे वर्ष की तुलना में 59 अधिक है और इसमें 29.21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

पासपोर्ट, वीजा और बैंकिंग कार्यों में जरूरी है विवाह प्रमाणपत्र

विशेषज्ञों के अनुसार, विवाह निबंधन प्रमाणपत्र पति-पत्नी के वैवाहिक संबंध का सबसे मजबूत आधिकारिक दस्तावेज है। पासपोर्ट, वीजा, बैंकिंग, बीमा, संयुक्त संपत्ति और अन्य सरकारी प्रक्रियाओं में इसकी अनिवार्य रूप से जरूरत पड़ती है। इसके अतिरिक्त, वैवाहिक संबंध से जुड़े कानूनी अधिकारों की सुरक्षा और भविष्य की औपचारिकताओं को सुगम बनाने के लिए भी लोग अब विवाह पंजीकरण को प्राथमिकता दे रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।