विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर के पोलो मैदान में आज जलेगा 40 फीट का रावण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:35 AM (IST)

मुंगेर के पोलो मैदान में बुधवार शाम रावण दहन कार्यक्रम होगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हजारों की भीड़ ...और पढ़ें

रावण दहन की तैयारियों की जायजा लेते अधिकारी। फोटो जागरण

रावण दहन की तैयारियों की जायजा लेते अधिकारी। फोटो जागरण

HighLights

  1. मुंगेर के पोलो मैदान में आज होगा रावण दहन।

  2. 40 फीट रावण, 30 फीट कुंभकर्ण-मेघनाद के पुतले जलेंगे।

  3. हजारों की भीड़ के लिए सुरक्षा-यातायात के पुख्ता इंतजाम।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण वध कार्यक्रम बुधवार की शाम छह बजे पोलो मैदान में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

हजारों लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। मैदान में 40 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के 30-30 फीट ऊंचे पुतलों का दहन किया जाएगा।

मंगलवार को डीएम निखिल धनराज निप्पणीकार और एसपी सैयद इमरान मसूद ने पोलो मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और लोगों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पोलो मैदान को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कराई गई है। वाच टावर और सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी।

मैदान के सभी गेट खुले रखे जाएंगे, ताकि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लोगों को बाहर निकलने में परेशानी नहीं हो। पर्याप्त रोशनी के लिए फ्लड लाइट की व्यवस्था की गई है। मैदान के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

वन-वे व्यवस्था, पार्किंग के लिए स्थल निर्धारित

कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। जिला स्कूल, नोट्रेडेम सहित निर्धारित स्थलों पर वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।

किला के तीनों गेट पर यातायात नियंत्रण की व्यवस्था रहेगी। किला परिसर में किसी भी प्रकार के वाहन के प्रवेश पर रोक रहेगी।

प्रशासन का जोर है कि रावण वध का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें- 'जय मां दुर्गे' के जयकारों से गूंजा शिवहर, नम आंखों से माता को विदाई; जानें 3 दिनों का विसर्जन शेड्यूल