यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Munger News: पंजाब की फैक्ट्री में 24 करोड़ की हेराफेरी, निकला मुंगेर कनेक्शन; मालिक के साथ ही कर दिया खेला
Munger News पंजाब की फैक्ट्री में 24 करोड़ गबन मामले में मुंगेर कनेक्शन निकलकर सामने आया है। जांच करने पंजाब ...और पढ़ें

HighLights
- रविवार की शाम धरहरा थाना क्षेत्र के चौहान टोला पहुंची पंजाब पुलिस
- आरोपित दंपती को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पंजाब पुलिस
- अन्य को उपस्थित होने के लिए घर पर नोटिस चस्पा किया
जागरण संवाददाता, मुंगेर। Munger News: पंजाब के रूपनगर जिला स्थित काठगढ़ थाना में दर्ज लगभग 24 करोड़ गबन मामले की जांच करने पंजाब पुलिस की टीम रविवार की शाम धरहरा के चौहान टोला पहुंची। पुलिस ने अनुसंधान में बनाए गए तीन आरोपितों के घर और प्रतिष्ठान की जांच की। पुलिस ने नोटिस देकर पंजाब पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
पंजाब के रूपनगर जिला के पक्काबाग निवासी अविनाश कुमार सिंह ने काठगढ़ थाना में आसमां एक्सपोर्ट इंडिया कंपनी में विश्वास पात्र कर्मचारियों पर लगभग 24 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। इसमें बिहार के मुंगेर जिले के धरहरा का रहने वाला दीपक कुमार, संतोष मिश्रा और मुन्ना कुमार सहित पश्चिम बंगाल के चार लोगों को नामजद किया था। इस मामले की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एसआइटी का गठन किया था।
मालिक के साथ धोखाधड़ी कर रची साजिश
पंजाब के खन्ना जिलाक्राइम ब्रांच के एएसआइ गुरमेल सिंह ने बताया कि धरहरा के चौहान टोला निवासी दीपक कुमार, असमा एक्सपोर्ट इंडिया फैक्ट्री पंजाब में सीनियर एकाउंटेंट था। मालिक के साथ विश्वासघात कर अपने और साथियों के साथ मिलकर करीब 24 करोड़ रुपये की हेराफेरी की थी। रुपये की हेराफेरी के बाद दीपक अपनी पत्नी के साथ यूपी के मेरठ में छिपा हुआ था।
.jpg)
26 दिसंबर को पुलिस ने दंपती को किया था गिरफ्तार
26 दिसंबर को 2023 को पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह खुद पत्नी आरती देवी, मां उर्मिला देवी, भाई विजय कुमार, बादल कुमार सिंह के नाम से धरहरा डाकघर में व स्टेट बैंक आफ इंडिया में जमा कराया था।
अन्य आरोपी को भेजा गया नोटिस
इस मामले में दीपक के भाई विजय कुमार, बादल सिंह और उर्मिला देवी का नाम सामने आने के बाद तीनोंं को कई बार नोटिस भेज कर पंजाब पुलिस के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया, लेकिन ये लोग पंजाब पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुए।
रविवार की शाम ब्रह्मपुत्र मेल से पंजाब के खन्ना जिला क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह, एएसआइ प्रमोद सिंह, एएसआइ गुरमेल सिंह व कांस्टेबल जगदीप सिंह कांड का अनंसुधान करने और नोटिस का तामिला कराने धरहरा पहुंचे।
ये भी पढ़ें
