पुलिस पदाधिकारियों ने चलाया वाहन चेकिग अभियान
संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर(मुंगेर) आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हवेली खडगपुर प्रखंड क्षेत्र
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 11:02 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:14 AM (IST)
संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर(मुंगेर): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हवेली खडगपुर प्रखंड क्षेत्र के कई स्थानों पर वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व थानाध्यक्ष मिटू कुमार सिंह कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के प्रसन्नडो विद्यालय के समीप, सोहन लाल यादव चौक, कच्ची मोड, अंबेडकर चौक, हाट चौक आदि स्थानों पर वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। चेकिग के क्रम में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा वाहनों के डिक्की खोल कर तथा वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही थी। बिना कागजात के वाहन चलाने वाले चालक पुलिस पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे जांच को दूर से ही देखकर अपना रास्ता बदलते नजर आए । इस अभियान में नरेंद्र राय, अशोक कुमार सिंह, किशोरी मंडल आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें