श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा
संवाद सूत्र टेटिया बंबर (मुंगेर) श्रीश्री 108 बाबा ऊंचेस्वर नाथ महादेव मंदिर देवघरा में आ
संवाद सूत्र, टेटिया बंबर (मुंगेर) : श्रीश्री 108 बाबा ऊंचेस्वर नाथ महादेव मंदिर देवघरा में आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ को लेकर सोमवार को शिव दुर्गा पूजा समिति की ओर से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में 501 कन्या एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिला परिषद सदस्य विनोद कुमार सिंह, शिव दुर्गा पूजा समिति के संयोजक सह मुखिया गणेश यादव, पैक्स अध्यक्ष सुरेश यादव, समाजसेवी चंदेश्वरी यादव ने संयुक्त रूप से कलश यात्रा का उद्घाटन किया। जिला परिषद सदस्य विनोद कुमार सिंह ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है। शिव दुर्गा पूजा समिति के संयोजक सह मुखिया गणेश यादव ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ परम श्रद्धेय आचार्य श्री अरविद शास्त्री जी महाराज भी भाग लेंगे। मोक्ष की प्राप्ति को लेकर श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन सुनना चाहिए। वही कलश यात्रा शिवगंगा से निकलकर देवघरा, भंडार, ठारा, लश्कारा, भंडार होते हुए छह किलोमीटर की दूरी तय कर यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में राधा कृष्ण की झांकी श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी।