विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कारखाने के दयनीय दशा पर पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष ने सांसद को लिखा पत्र

By JagranEdited By:
Published: Sun, 09 Feb 2020 10:16 PM (GMT+05:30)

संवाद सहयोगी जमालपुर (मुंगेर) एशिया प्रसिद्ध जमालपुर रेल कारखाने की लगातार गिरती दयनीय दश्

कारखाने के दयनीय दशा पर पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष ने सांसद को लिखा पत्र
कारखाने के दयनीय दशा पर पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष ने सांसद को लिखा पत्र

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर): एशिया प्रसिद्ध जमालपुर रेल कारखाने की लगातार गिरती दयनीय दशा को देखते हुए पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष रामजीवन मंडल जिले के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को इस ओर जल्द ध्यान देने के लिए त्राहिमाम संदेश भेजा है।

पटेल संघ के अध्यक्ष रामजीवन मंडल पत्र लिखकर कहा है कि प्रधानमंत्री और पूर्वी रेलवे से जुड़े उच्च अधिकारियों से मिलकर एशिया प्रसिद्ध कारखाने की जर्जर हो रही थी हो रही व्यवस्था और इसके विकास के लिए तुरंत कोई उपाय करें क्योंकि जिस तरह रेलवे द्वारा इस प्रसिद्ध कारखाने को धीरे धीरे समाप्त करने के लिए एक नीति के तहत काम किया जा रहा है इससे लगता है कि कारखाने का भविष्य अंधकार मय हो जाएगा। पटेल संघ के अध्यक्ष श्री मंडल ने आगे कहा कभी इस कारखाने में 22 हजार मजदूर काम करते थे अब धीरे-धीरे घटकर मात्र 5 हजार मजदूर के लगभग रह गया है जबकि अधिकारियों की संख्या बढ़ी है कारखाने के विकास इसका विस्तारीकरण के लिए स्थानीय राजनीतिक पार्टी सामाजिक बुद्धिजीवी नेता कार्यकर्ता लोकल मान्यता प्राप्त यूनियन गैर मान्यता प्राप्त यूनियन एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर उनके सुझाव को माननीय रेल मंत्री प्रधानमंत्री से मिलकर सुझावों के मुताबिक इस कारखाने का विकास कराया जाए सभी जमालपुर का विकास संभव होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।