Move to Jagran APP

बीआरएम कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का अभाव, छात्राएं परेशान

संवाद सूत्र मुंगेर बीआरएम कॉलेज अंग क्षेत्र का नामचीन कॉलेजों में से एक है। यहां से शिक्ष्

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 06:25 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:17 AM (IST)
बीआरएम कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का अभाव, छात्राएं परेशान

संवाद सूत्र, मुंगेर : बीआरएम कॉलेज अंग क्षेत्र का नामचीन कॉलेजों में से एक है। यहां से शिक्षा ग्रहण कर छात्राएं देश विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है। लेकिन बर्तमान समय में कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को घोर अभाव है। जिससे कॉलेज की व्यवस्था चरमरा गई है। बता दें कि बीआरएम कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के 27 पद स्वीकृत है। जबकि 18 शिक्षकेत्तर कर्मचारी ही कार्यरत है। जिसके चलते कॉलेज की छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कॉलेज में माली, स्वीपर, नाइट गार्ड, पुस्तकालय में एक भी शिक्षकेत्तर कर्मचारी नही है। बिना शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का काम हो रहा है। जिसके चलते कॉलेज की सफाई व्यवस्था, पुस्तकालय की व्यवस्था आदि चरमरा गई है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर काम चलाया जा रहा है। इस संदर्भ में कॉलेज की छात्रा लूसी कुमारी, निकिता कुमारी, पूजा कुमारी, आरती कुमारी ने बताया कि कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की कमी से हमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुस्तकालय में एक भी शिक्षकेत्तर कर्मचारी नहीं रहने से किताब निकालने में काफी परेशानी होती है। हमलोग को खुद ही किताब को खोजना पड़ता है। मुंगेर विश्व विद्यालय के स्थापना होने के बाद हम लोगों को लगा कि शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई पहल नही होने से हमलोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। इस संदर्भ में बीआरएम कॉलेज के प्रभारी प्रचार्य डॉ. प्रकाश कुमार ने बताया कि कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का आभाव है। शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए मुंगेर विश्व के कुलपति से मांग की गई है। लेकिन अभी तक शिक्षकेत्तर कर्मचारी नहीं मिला है। जिसके चलते कार्य संपादन में काफी परेशानी हो रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.