दीपावली की तैयारी में जुटे कुंभकार
संवाद सूत्र बरियारपुर (मुंगेर) दीपावली को लेकर कुंभकार मिट्टी के दिए एवं खिलौने बनाने म
संवाद सूत्र, बरियारपुर (मुंगेर) : दीपावली को लेकर कुंभकार मिट्टी के दिए एवं खिलौने बनाने में जुट गए हैं। बाढ़ के कारण मिट्टी मिलने में आ रही परेशानी के कारण कुंभकारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुंभकार गोपाल पंडित, किशन पंडित, पुचो पंडित आदि ने बताया कि अब दीये तथा मिट्टी के खिलौने की बीक्री काफी कम हो गई है। अगर इसी पुश्तैनी धंधे पक आश्रित रहे तो आजीविका चलाना मुश्किल होगा। इसलिए पर्व के समय ही वे लोग मिट्टी के बर्तन, दीये और खिलौने बनाते हैं। बांकी बचे दिनों में हमलोग रोजी रोटी की तलाश में दूसरे प्रदेश की ओर रूख करते हैं। पहले इस धंधे से ही सालभर का जुगाड़ हो जाता था। इस बार बाढ़ के कारण मिट्टी मिलने में देरी हुई है। इस कारण अभी तक दिया बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है। मौसम ठीक रहा तो सामान दीपावली के पहले तैयार हो जाएगा।