कुपोषणमुक्त रहे बिहार के नारे के साथ बच्चों ने निकाली रैली
संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर(मुंगेर) प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक तथा मध्य विद्यालयों द्वारा पोष
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 05:49 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 05:49 PM (IST)
संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर(मुंगेर): प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक तथा मध्य विद्यालयों द्वारा पोषण जागरुकता अभियान के तहत प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में विद्यालय के बच्चों द्वारा पोषण में मुस्कान है, बच्चों की पहचान है। घर-घर का नारा है, स्वस्थ परिवार हमारा है। जन जन का है यही पुकार, कुपोषण मुक्त रहे बिहार आदि नारे लगाए जा रहे थे। प्रभातफेरी में शामिल बच्चे अपने-अपने पोषक क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को कुपोषण मुक्त बिहार बनाने के लिए जागरूक कर रहे थे। मौके पर प्रधानाध्यापक मो इसराफिल अली, खुबेलाल सिंह, उपेंद्र सिंह, शैलेंद्र किशोर शरण समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें