विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मजदूर की मां की चीख से दहल उठा रामचंद्रपुर गांव

By JagranEdited By:
Published: Thu, 25 Jul 2019 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 06:33 AM (IST)

संवाद सूत्र जमालपुर बेटे सिद्धार्थ सागर उर्फ सोनू की हत्या की खबर जैसे ही मां रीता देवी को ह

मजदूर की मां की चीख से दहल उठा रामचंद्रपुर गांव
मजदूर की मां की चीख से दहल उठा रामचंद्रपुर गांव

संवाद सूत्र जमालपुर : बेटे सिद्धार्थ सागर उर्फ सोनू की हत्या की खबर जैसे ही मां रीता देवी को हुई तो घर में कोहराम मच गया वहीं मां के रोने की चीख से पूरा रामचंद्रपुर गांव दहल गया। रोते रोते मां ने आसपास के लोगों के ऊपर छींटाकशी करते हुए जो कुछ कहा भले ही परिजन के अलावा आसपास के लोग इस बात को नोटिस नहीं किया पर मौके पर मौजूद एएसपी हरिशंकर कुमार इस बात को नोटिस करते हुए पुलिस की एक टीम को उस ओर छापेमारी करने के लिए लगा दिया। इधर मजदूर के मौत पर रामचंद्रपुर के हर लोग आश्चर्य कर रहे हैं कि इनके पिता संजय कुमार यादव निहायत ही शरीफ लोग है फिर इनके पुत्र की हत्या लोगों के लिए एक प्रश्न बन गया है।

-----------------------

20 साल के दौरान रामचंद्रपुर गांव में हुई चौथी हत्या की घटना

रामचंद्रपुर गांव में 20 साल के दौरान 4 लोगों की हत्या होने का मामला सामने आया है। हत्या या तो गला दबाकर हुई या धारदार हथियार से की गई थी एक भी हत्या गोली मारकर नहीं किया गया था। पहली हत्या आज से 20 वर्ष पूर्व महेश शर्मा का हुआ था जिसका लाश कुएं में मिली थी।वही दूसरी हत्या गला रेतकर विष्णुदेव यादव का हुआ था। तीसरी हत्या गला दबाकर रामचंद्रपुर पावर ग्रिड के समीप 12 वर्षीय बालक का किया गया था। और आज चौथी हत्या सिद्धार्थ उर्फ सोनू का धारदार हथियार से किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।